Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सी. पी. राधाकृष्णन ने रानी वेलु नचियार को श्रद्धांजलि दी, सौम्यनारायण पेरुमल मंदिर भी पहुंचे

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 22 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 15:28 IST

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने रविवार को तमिलनाडु के शिवगंगा में वीरमंगई रानी वेलु नचियार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि रानी नचियार का जीवन और विरासत देश को विकसित भारत की यात्रा में मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने वीरमंगई रानी वेलु नाचियार के वंशजों से भी बातचीत की। रानी वेलु नचियार 18वीं सदी की एक वीरांगना और तमिलनाडु के शिवगंगा राज्य की रानी थीं। 

उन्हें अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाली भारत की पहली रानी माना जाता है। एक अन्य कार्यक्रम में, उपराष्ट्रपति ने शिवगंगा पैलेस में राजा मुथु विजया रघुनाथ सशिवर्णा पेरिया उदय थेवर को पुष्पांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान के अनुसार, राधाकृष्णन ने शिवगंगा के तिरुकोष्टियूर स्थित सौम्यनारायण पेरुमल मंदिर का भी दौरा किया और सभी की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

एक दिन पहले, अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तमिल और गुजराती में भारत के संविधान के अपडेट संस्करणों के साथ-साथ विधि शब्दावली (अंग्रेजी-हिंदी) का आठवां संस्करण जारी किया था। उन्होंने तमिल को समृद्ध साहित्यिक विरासत वाली विश्व की सबसे प्राचीन शास्त्रीय भाषाओं में से एक और गुजराती को गहन सांस्कृतिक और दार्शनिक गहराई वाली भाषा बताया था।

उन्होंने कहा था कि इस पहल से संविधान लोगों तक उनकी अपनी भाषाओं में पहुंचेगा, जिससे लोकतांत्रिक भागीदारी और जागरूकता मजबूत होगी। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति ने इन अनुवादों को प्रकाशित करने और संविधान को देशभर के नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने में किए गए व्यापक कार्य के लिए विधि और न्याय मंत्रालय की सराहना की।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर तमिल और गुजराती में संविधान के अद्यतन संस्करणों का विमोचन करना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर इन संस्करणों का विमोचन पहचान, विचार और सांस्कृतिक निरंतरता को आकार देने में मातृभाषाओं के महत्व को रेखांकित करता है।

भारत की भाषाई समृद्धि पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश की प्रत्येक भाषा, तमिल से लेकर कश्मीरी तक, गुजराती से लेकर असमिया तक सदियों पुरानी विरासत को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान इस विविधता को मान्यता देता है और बहुभाषावाद को एक शक्ति के रूप में मनाता है। उन्होंने टिप्पणी की कि विश्व में कहीं भी ऐसा देश नहीं मिलेगा जहां संविधान इतनी भाषाओं में उपलब्ध हो।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD