Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आज भारत 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान देने वाली ताकत : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेरठ , 22 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 15:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए देश को आधुनिक कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे का नया तोहफा दिया। इस अवसर पर पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक साथ शुभारंभ किया गया, जिसे विकसित भारत की आधुनिक परिवहन व्यवस्था की झलक बताया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शहर के भीतर आवागमन के लिए मेट्रो और ट्विन सिटी विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि इस तरह की उन्नत परियोजना उत्तर प्रदेश में साकार हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्य संस्कृति ऐसी है कि जिस परियोजना का शिलान्यास किया जाता है, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की जाती है। 

यही कारण है कि अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती या भटकती नहीं हैं, बल्कि तय समय पर पूरी हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा कि पहले इस पूरे रूट पर शाम होते ही सन्नाटा छा जाता था और डर का माहौल रहता था। अब एक ओर कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, तो दूसरी ओर लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का आधुनिक माध्यम मिला है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि नमो भारत रैपिड रेल नारीशक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक बनकर उभरी है। ट्रेन संचालन से लेकर स्टेशन नियंत्रण तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बेटियां संभाल रही हैं और नेतृत्व कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत आज मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। 

उत्तर प्रदेश में मेरठ के अलावा कई अन्य शहरों में भी मेट्रो परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। पिछले 11 वर्षों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची है, क्योंकि सरकार का लक्ष्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारें थीं, तब इस तरह की परियोजनाएं संभव नहीं हो पाती थीं।

उस समय बुनियादी ढांचे की योजनाएं घोटालों में उलझ जाती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने घोटालों पर रोक लगाकर देश को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि सरायकाले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भारतीय रेल, मेट्रो और बस अड्डों को आपस में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह देश में पहली बार हो रहा है, जब एक ही स्टेशन और एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल संचालित होंगी। 

इसका लाभ यह होगा कि यात्री एक ही प्लेटफॉर्म से शहर के भीतर भी यात्रा कर सकेंगे और उसी स्टेशन से सीधे दिल्ली आ-जा सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत की बढ़ती भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के विकसित देश भारत के साथ व्यापारिक समझौते करने के लिए उत्सुक हैं। 

विकसित देशों को भारत के विकास में अपना भविष्य दिखाई देता है और भारतीय युवाशक्ति में उन्हें अपार संभावनाएं नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान देने वाली ताकत के रूप में देख रही है। आधुनिक कनेक्टिविटी, मजबूत बुनियादी ढांचा और तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दे रही है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD