Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि केस में हर्षवर्धन सपकाल नए जमानतदार

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Congress Working Committee, CWC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ठाणे , 21 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 16:29 IST

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरएसएस के कार्यकर्ता द्वारा दायर किए गए मानहानि केस में शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोर्ट में पहुंचे। भिवंडी मजिस्ट्रेट की अदालत ने राहुल को इस मामले में एक नया जमानतदार पेश करने के लिए निर्देश दिया था क्योंकि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का दिसंबर 2024 में निधन हो गया था, जो उनके जमानतदार थे। 

राहुल गांधी ने इस मामले में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल को नए जमानतदार के रूप में पेश किया है। राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने कहा कि राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में आए थे। राहुल गांधी के जमानतदार के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कोर्ट के समक्ष जमानत के कागज प्रस्तुत किए, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया। 

उन्होंने कहा कि इस केस के जमानतदार शिवराज पाटिल का निधन हो गया है, जिसकी वजह से नया जमानतदार बनाया जाना था, जो अनिवार्य है। इस दौरान भिवंडी कोर्ट में राहुल गांधी मौजूद रहे और बेल पेपर पर हस्ताक्षर किए। वहीं, कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा, "जिस तरह से हमारे नेता राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक लड़ रहे हैं, संसद में उन्हें अक्सर बोलने का मौका नहीं मिलता। 

वे जो सवाल उठाते हैं, वे मेहनतकश जनता, किसानों और मिडिल क्लास की तरफ से होते हैं। उनकी आवाज उठाकर, वे एक ऐसा जरिया बन जाते हैं, जिससे लोगों की बातें सुनी जाती हैं। जितनी गरिमा प्रधानमंत्री की है, उतनी ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की है, लेकिन दुर्भाग्यवश सुलतानपुर, भिवंडी जैसे कई जिलों में कुछ लोग और विरोधी ताकतें राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करा रहे हैं।"

कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा, "राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने हमेशा देश के संविधान का सम्मान किया है और इसे कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। वह भारत के महान नेताओं में से एक हैं। जब-जब राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने, किसानों-जवानों को बचाने के लिए लड़ाई लड़ते हैं, तब-तब भाजपा और आरएसएस के लोग झूठा केस करके दबाने की कोशिश करते हैं। 

लेकिन राहुल गांधी देश को बचाने में लड़ाई लड़ने में हमेशा से मजबूती से आगे रहे हैं, डरने वाले नहीं हैं।" इसके पहले सुबह जब राहुल गांधी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर बिना मीडिया से कुछ कहे ही राहुल गांधी गाड़ी में बैठे और चले गए।

गौरतलब है कि 6 मार्च 2014 को एक रैली में राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि आरएसएस ने महात्मा गांधी की हत्या में भूमिका निभाई थी। इस बयान पर स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने आपत्ति जताते हुए मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD