Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल के फील्ड अधिकारियों के साथ संवादात्मक सत्र की अध्यक्षता की

सेवा में उत्कृष्टता और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण पर जोर दिया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Bharat Sanchar Nigam Limited, BSNL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 12:07 IST

केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज देश भर के भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सर्किलों का प्रतिनिधित्व करने वाले कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारियों (जेटीओ) और उप-विभागीय इंजीनियरों (एसडीई) के साथ एक उच्चस्तरीय संवादात्मक सत्र की अध्यक्षता की। यह बैठक दूरसंचार विभाग के संचार भवन में आयोजित की गई।

इस संवाद का मुख्य उद्देश्य बीएसएनएल की सेवा वितरण व्यवस्था को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर संचालन संबंधी चुनौतियों का समाधान करना और संगठन के निगरानी एवं कार्यान्वयन ढांचे में अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों के नवीन सुझावों का समावेश करना था। सत्र के दौरान, केन्द्रीय मंत्री ने सेवा वितरण में सिक्स सिग्मा मानकों को हासिल करने की जरूरत पर जोर दिया। 

उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित कि बीएसएनएल के बुनियादी ढांचे की विश्वसनीयता एवं मजबूती ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने तथा दूरसंचार क्षेत्र में संगठन की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस संवाद से हासिल व्यावहारिक सुझावों की जांच की जाए और समयबद्ध कार्रवाई के लिए उन्हें बीएसएनएल की निगरानी प्रणालियों में समन्वित किया जाए।

केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जमीनी स्तर के अधिकारियों के साथ इस तरह की संवादात्मक बैठकों को तिमाही आधार पर संस्थागत रूप दिया जाएगा ताकि जमीनी स्तर की इकाइयों और नीतिगत नेतृत्व के बीच निरंतर संवाद एवं घनिष्ठ समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। मार्ग अधिकार (आरओडब्ल्यू) से संबंधित मामलों को शीघ्रता से निपटाने पर विशेष जोर दिया गया। 

यह निर्देश दिया गया कि मार्ग अधिकार नीतियों और प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी जमीनी स्तर के कर्मचारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए ताकि स्थानीय निकायों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुगम हो सके। पेशेवर प्रतिबद्धता के उच्च मानकों को बनाए रखने हेतु अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए, सेवा, जवाबदेही और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाने वाले तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों पर जोर दिया गया।

केन्द्रीय मंत्री ने दोहराया कि बीएसएनएल का परिवर्तन जमीनी स्तर पर अपने अधिकारियों को सशक्त बनाने और परिचालन दक्षता को रणनीतिक उद्देश्यों के अनुरूप ढालने पर निर्भर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर जुड़ाव, जवाबदेही और ग्राहक-केन्द्रित दृष्टिकोण के जरिए बीएसएनएल भारत के दूरसंचार क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Bharat Sanchar Nigam Limited , BSNL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD