Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एआई समिट में कांग्रेस का तमाशा बेहद शर्मनाक : रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 11:28 IST

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बेहद ही शर्मनाक बताया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भारत मंडपम में जारी 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' आज भविष्य की दिशा तय कर रहा है, लेकिन कांग्रेस द्वारा किया गया तमाशा बेहद शर्मनाक है। 

जब भी देश अपना सामर्थ्य दिखाता है या कोई बड़ा वैश्विक आयोजन होता है तो कांग्रेस को जैसे मरोड़ उठने लगती है और वह बाधा बनकर खड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने आज जो हुड़दंग मचाया गया, वह भारत की साख बिगाड़ने का कांग्रेस द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र है। राहुल गांधी का नकारात्मक नेतृत्व एक सोची-समझी रणनीति के तहत देश की छवि धूमिल करने पर उतारू दिखाई देता है। 

यह कृत्य हर उस भारतीय को शर्मिंदा करने वाला है जो देश की प्रगति पर गर्व करता है। जनता देख रही है कि एक ओर भारत ‘प्रौद्योगिकी महाशक्ति’ बन रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति का स्मारक और सड़क छाप तमाशों की केवल खबर बनकर रह गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में नाटकीय प्रदर्शन कर विश्व समुदाय के सामने भारत की छवि धूमिल करने के प्रयास ने एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा को उजागर किया है। 

भारत का विरोध कर देश के दुश्मनों का एजेंडा चलाने वाली कांग्रेस ने आज करोड़ों देशवासियों के स्वाभिमान को चुनौती दी है। हालिया व्यापार समझौतों को लेकर भ्रम फैलाना हो या ऑपरेशन सिंदूर और गलवान पर वीर जवानों के पराक्रम पर सवाल उठाना, आज कांग्रेस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह एक कमजोर विपक्ष ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि राष्ट्रीय गौरव से ऊपर राजनीति नहीं हो सकती। राजनीतिक हताशा में देश की प्रतिष्ठा पर वार करना लोकतंत्र नहीं, राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ साजिश है। जब देश विश्वस्तरीय एआई समिट की मेजबानी कर तकनीक, नवाचार और नेतृत्व की नई पहचान स्थापित कर रहा है, उस समय कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया अशोभनीय प्रदर्शन न केवल गैर-जिम्मेदाराना बल्कि अत्यंत निंदनीय है। 

राजनीतिक विरोध के नाम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का यह प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय गरिमा दोनों के विपरीत है। उन्होंने आगे कहा कि आज जब भारत विश्व की अग्रणी तकनीकी शक्तियों में स्थान बना रहा है, तब ऐसे कृत्य यह प्रश्न उठाते हैं कि क्या कुछ दलों के लिए दलगत राजनीति राष्ट्रहित से भी ऊपर है। 

भारत की प्रतिष्ठा और सम्मान किसी भी राजनीतिक एजेंडे से बड़े नहीं हैं, और उन्हें आघात पहुंचाने वाला हर व्यवहार स्पष्ट रूप से निंदनीय है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह बहुत निंदनीय और शर्मनाक है। यह बहुत शर्म की बात है कि कांग्रेस पार्टी इतने नीचे गिर गई है। आज भारत मंडपम में उन्होंने जो किया, वह उनकी भारत विरोधी हरकतों का प्रदर्शन है जो चरम पर है, और वे एक बार फिर बेनकाब हो गए हैं। 

यह दुनिया के सामने भारत के टेक लीडरशिप के ऐतिहासिक पल को रोकने के लिए एक सिस्टमैटिक, अच्छी तरह से प्लान की गई स्ट्रैटेजी थी। बहुत शर्म की बात है। हम ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं और भारत के नाम और सम्मान को खराब करने की क्रूर कोशिश के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD