Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेखा गुप्ता ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड, कहा- वादों नहीं काम की सरकार

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 17:01 IST

दिल्ली में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जारी किया। मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बीते एक साल के कामकाज, उपलब्धियों और आने वाली प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि यह 'वादों की नहीं, बल्कि काम की सरकार' है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शुरुआत से ही 'कागज कम, काम ज्यादा' के सिद्धांत पर काम किया है। उनके अनुसार, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया, योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाई गई और कामकाज की संस्कृति में बदलाव लाया गया। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में पोस्टर या 'ट्वीट' की राजनीति नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला काम प्राथमिकता है।

रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार ने अपने पहले ही कैबिनेट निर्णय में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। 20 फरवरी को हुई पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना के विस्तार का फैसला लिया गया, जिसके तहत जरूरतमंद परिवारों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया गया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गंभीर बीमारियों के इलाज में राहत देना है।

सरकार का दावा है कि इस योजना से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिला है और निजी अस्पतालों में इलाज की पहुंच पहले की तुलना में आसान हुई है। सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में 'अटल कैंटीन' योजना को भी शामिल किया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस पहल का मकसद राजधानी में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। 

अब तक 70 अटल कैंटीन शुरू की जा चुकी हैं, जहां किफायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों, रिक्शा चालकों और दैनिक वेतनभोगियों के लिए राहत लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने पूरे 365 दिनों में हर दिन जनकल्याण की दिशा में कम से कम एक कदम आगे बढ़ाने का प्रयास किया। 

उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण और सामाजिक उत्थान से जुड़ी कई योजनाओं पर लगातार काम हुआ है। आने वाले वर्ष की योजनाओं का जिक्र करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

एक वर्ष पूरा होने पर जारी यह रिपोर्ट कार्ड राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके माध्यम से सरकार ने अपने कामकाज का सार्वजनिक मूल्यांकन पेश किया है और भविष्य की योजनाओं का स्पष्ट रोडमैप भी सामने रखा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि दिल्ली में विकास और जनकल्याण की यह गति आगे भी जारी रहेगी।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD