Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन

 

पीटर पेलेग्रिनी ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Peter Pellegrini
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 13:44 IST

स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री पीटर पेलेग्रिनी ने आज (19 फरवरी 2026) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति पेलेग्रिनी का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने पिछले वर्ष अपनी स्लोवाक गणराज्य की राजकीय यात्रा की सुखद यादों को साझा किया और वहां मिले भव्य स्वागत व आतिथ्य के लिए उनका धन्यवाद किया।

राष्ट्रपति ने 'एआई इम्पैक्ट समिट' में भागीदारी के लिए स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भारत और विश्व के लिए एक निर्णायक क्षण है। यह शिखर सम्मेलन "लोग, ग्रह और प्रगति" (People, Planet, and Progress) के सिद्धांतों पर आधारित है, और एक ऐसे भविष्य की परिकल्पना करता है जहाँ एआई मानवता को आगे बढ़ाए और समावेशी विकास को बढ़ावा दे।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत "जनहित के लिए प्रौद्योगिकी" के सिद्धांत पर काम कर रहा है और इसी तर्ज पर इस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य एआई को सभी के लिए सुलभ और लाभकारी बनाना है। उन्होंने रेखांकित किया कि एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत-स्लोवाकिया सहयोग दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि उच्च-स्तरीय जुड़ाव और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के साथ भारत-स्लोवाक गणराज्य के द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आई है। उन्होंने रेखांकित किया कि पिछले कुछ वर्षों में व्यापार, निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग और जन-जन के बीच संबंधों में हमारी साझेदारी का निरंतर विस्तार हुआ है।दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यह यात्रा भारत और स्लोवाक गणराज्य की विकसित होती द्विपक्षीय साझेदारी को गति प्रदान करेगी और इसमें डिजिटल सहयोग सहित नए आयाम जोड़ेगी।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Peter Pellegrini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD