Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गाँव मिर्जापुर में भू-माफिया पहाड़ व जंगल को समतल कर प्लॉट काटकर गेरकानूनी तरीके से बेच रहा है

मिर्जापुर में पहाड़ और जंगल काटकर अवैध प्लॉट व फार्म हाउस बेच रहा है भू-माफिया

Vineet Joshi, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 17:01 IST

खरड़ विधानसभा के अंतर्गत माजरी ब्लॉक के गाँव मिर्जापुर में भू-माफिया गाँव के पहाड़ व जंगल को समतल कर, प्लॉट एवं फार्म हाउस काटकर, गेरकानूनी तरीके से बेच रहा है, यह कहना पंजाब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी का जिन्होंने गाँव वासियों के बुलाने पर माजरी मण्डल अध्यक्ष मोहित गौतम के साथ मौके का निरक्षण कर तबाह किए गए जंगल व पहाड़ देखे ।

जोशी ने कहा कि इतना दबंग है भू-माफिया कि पहाड़ से किसी तरह की छेड़ छाड़ पर प्रतिबंध होने के बाबजूद उसे काट कर बरसाती नाला / चो में मिट्टी भर कर गेरकानूनी तरीके से बेचे जा रहे फार्म हाउसों, प्लॉटों को रास्ता बना रहा है । इस पूरी कारवाई में भू-माफिया कुदरती चो के रास्ते बदल रहा है , गाड़ी चलाने के लिए कुदरत से खिलवाड़ कर रास्ते बना रहा है ।

गमाडा, माइनिंग, फॉरेस्ट, जंगली जीव सुरक्षा, माल महकमा, पंचायत और ग्रामीण विकास, पुलिस, आदि सभी सरकारी महकमों की परवाह किए बिना फार्म हाउस यां प्लॉट बेचने के लिए पहाड़ों को और ऊबड़ खाबड़ ज़मीनों को समतल कर रहा है । जंगली घास-फूस, सरकंडा, पेड़ पौधे, आदि काट कर लोहे का जाल लगाकर ज़मीनों को बेचने के लिए तयार कर रहा है ।

जोशी ने बताया कि जिस जमीन को बेचा जा रहा है, वह “मुस्तरका-मालकान” है, अर्थात ऐसी भूमि जो अनेक मालिकों/हिस्सेदारों की साझी मिल्कियत मानी जाती है। इस भूमि के लगभग 500 हिस्सेदार हैं और अब तक इसका विधिवत तकसीम (विभाजन) नहीं हुआ है। सरकारी रिकॉर्ड में यह स्पष्ट नहीं है कि किस हिस्सेदार का हिस्सा कहाँ स्थित है।

उन्होंने कहा कि पटवारी, कानूनगो, तहसीलदार और एसडीएम की मौजूदगी में माल विभाग द्वारा जमीन की  तकसीम कर प्रत्येक हिस्सेदार के हिस्से की पहचान की जाती है, जो आज तक नहीं हुई। ऐसे में प्रश्न उठता है कि बिना विधिवत तकसीम के, केवल किसी हिस्सेदार से कथित खरीद के आधार पर भू-माफिया जमीन पर कब्जा कैसे कर सकता है? गाँव मिर्जापुर के वासियों ने इलाके के एस.एच.ओ, डीएसपी, एसएसपी, आदि सब को इस फ्रॉड / धोखाधड़ी की शिकायत दी  पर पंजाब पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। 

जोशी ने कहा कि डीसी मोहाली, एसडीएम खरड़, तहसीलदार माजरी, कानूनगो माजरी एवं गाँव मिर्जापुर के पटवारी की इस फ्रॉड के ऊपर चुप्पी साफ दर्शाती है कि सरकारी अधिकारी एवं पंजाब पुलिस की भू-माफिया के साथ साँठ गांठ है  और अगर ऐसा नहीं है तो सिवल प्रशासन तुरंत कारवाई करे और पुलिस गाँव वासियों द्वारा 20 मई 2025 को की गई शिकायत पर कारवाई कर भू-माफिया को गिरफ्तार करे ।

 

Tags: Vineet Joshi , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD