Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सेनाओं में तालमेल और चुनौतियों के अनुसार ढलने की क्षमता अहम : जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Military, General Upendra Dwivedi, Indian Army, Chief of the Army Staff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 11:30 IST

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना के विभिन्न अंगों के बीच तालमेल, परिस्थितियों (चुनौतियों) के अनुसार ढलने की क्षमता और पेशेवर सैन्य शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए दूरदर्शी और सक्षम सैन्य नेतृत्व तैयार करना समय की मांग है। बता दें कि भारतीय थल सेनाध्यक्ष ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। 

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ ये बातें कहीं। उन्होंने आस्ट्रेलियन डिफेंस कॉलेज का दौरा किया है। यहां उनकी मुलाकात कॉलेज के कमांडर मेजर जनरल मार्टिन व्हाइट और आस्ट्रेलियन वॉर कॉलेज की कमांडेंट ब्रिगेडियर लारा ट्रॉय से हुई। इस दौरान सैन्य शिक्षा, नेतृत्व विकास और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। 

दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को नई गति देने के लिए वह यहां कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय सेना के मुताबिक, जनरल द्विवेदी ने आस्ट्रेलियन कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के प्राध्यापकों और प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य, उभरती रणनीतिक चुनौतियों और सशस्त्र सेनाओं की विकसित होती भूमिका पर अपने विचार साझा किए। 

उन्होंने अपने संबोधन में सेनाओं के बीच तालमेल, परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता और पेशेवर सैन्य शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए दूरदर्शी और सक्षम सैन्य नेतृत्व तैयार करना समय की मांग है। इससे पहले उन्होंने स्पेशल ऑपरेशंस कमांड ऑस्ट्रेलिया के मुख्यालय का भी दौरा किया। 

वहां उन्हें ऑस्ट्रेलियाई विशेष बलों की क्षमताओं, संयुक्त प्रशिक्षण व्यवस्था और अभियान तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा संयुक्त अभ्यासों को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान जनरल द्विवेदी ने फोर्स कमांड और सेकेंड डिविजन के मुख्यालय का भी दौरा किया। 

यहां प्रशिक्षण सहयोग को सशक्त बनाने, आपसी संचालन क्षमता बढ़ाने और उभरती व विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में नए सहयोगी आयाम तलाशने पर विचार-विमर्श हुआ। विस्तृत प्रस्तुतियों और पेशेवर संवादों ने दोनों सेनाओं की साझा कार्य संस्कृति और भविष्य उन्मुख सोच को उजागर किया। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते रक्षा संबंधों का प्रतीक बना है। 

दोनों देशों ने सैन्य स्तर पर सहयोग को और गहरा करने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई है। सेना प्रमुख की यह आधिकारिक यात्रा 16 फरवरी को प्रारंभ हुई थी और 19 फरवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया के रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग-अलग महत्वपूर्ण वार्ताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

 

Tags: Military , General Upendra Dwivedi , Indian Army , Chief of the Army Staff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD