Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ससुर सुनील मल्होत्रा के निधन पर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, किया विरासत को आगे बढ़ाने का वादा

Kiara Advani, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sidharth Malhotra, Sunil Malhotra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 17:03 IST

हिंदी सिनेमा के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस वक्त बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने पिता सुनील मल्होत्रा को खो दिया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने दर्द को साझा करते हुए भावुक बातें लिखीं थीं, लेकिन अब सिद्धार्थ की पत्नी और बी-टाउन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने ससुर को याद कर आंखें नम कर देने वाला पोस्ट लिखा है। 

कियारा आडवाणी ने शादी की फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे अपने ससुर और बाकी परिवार के साथ दिख रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उनके ससुर ने हमेशा खुली बाहों से उनका स्वागत किया और अपनी कहानियों और चुटकुलों से खूब हंसाया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "शुरुआत से ही आपने खुले हाथों से बिना किसी स्वार्थ के प्रेम के साथ मेरा स्वागत किया, जिसने हम सभी को एक आधार दिया। 

आपका स्नेह अटूट था, आपकी उदारता सहज थी। आप हर समय मौजूद रहते थे, ध्यान से बातों को सुनते थे, और छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे। आपने सिर्फ और देना सीखा। अभिनेत्री ने अपने पिता समान ससुर से काफी कुछ सीखा है और उस विरासत को अपने बच्चों को भी देना चाहती हैं। अभिनेत्री ने आगे लिखा, "आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत साहस और आपका कोमल हृदय मेरे दिल में हमेशा बसे रहेंगे। 

आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और अटूट प्रेम की विरासत छोड़ गए हैं। यह आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सभी में जीवित रहेगा जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।" कियारा का पति सिद्धार्थ के माता-पिता से बॉन्ड बहुत प्यारा है। शादी के बाद अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया था कि वे अपने सास-ससुर के लिए मुंबई आने पर खास तैयारियां करती थीं। 

उन्होंने बताया कि अभिनेता की मां को दिल्ली के गोलगप्पे बहुत पसंद हैं, तो वे वैसे ही दिल्ली वाले स्वाद के साथ घर पर गोलगप्पे बनवाती थीं और खुद भी बनाने में मदद करती थीं। बता दें कि अभिनेता के पिता सुनील मल्होत्रा काफी समय से बीमार चल रहे थे और 4 दिन पहले ही उनका निधन हो गया था। सुनील मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे और बेटे के फिल्मी करियर में उनका बड़ा योगदान था।

 

Tags: Kiara Advani , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sidharth Malhotra , Sunil Malhotra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD