Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हैदराबाद में वैश्विक जीवन विज्ञान राजधानी बनने की क्षमता : ए. रेवंत रेड्डी

A Revanth Reddy, Anumula Revanth Reddy, Revanth Reddy, Telangana, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 12:01 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि हैदराबाद में ग्लोबल वैक्सीन कैपिटल से ग्लोबल लाइफ साइंसेज कैपिटल बनने की पूरी क्षमता है। आईटी और इंडस्ट्रीज मंत्री डी. श्रीधर बाबू के साथ बायोएशिया 2026 के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि यह सालाना इवेंट हैदराबाद की लाइफ साइंसेज हब के रूप में सफलता का प्रमाण है।

उन्होंने भरोसा जताया कि बायोएशिया को जल्द ही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस की तरह अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना की खूबियों पर जोर दिया, जो इसे ग्लोबल वैक्सीन कैपिटल से ग्लोबल लाइफ साइंसेज कैपिटल बनाने में मदद करेंगी। उन्होंने मजबूत विजन और स्पष्ट पॉलिसी, काबिल ह्यूमन रिसोर्स की मौजूदगी और बेहतरीन शैक्षिक संस्थानों को इसका मुख्य कारण बताया।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के लिए एक प्रमुख हब है, जहां रिसर्च और डिजाइन में बेहतरीन काम होता है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में दावोस में तेलंगाना नेक्स्ट-जेन लाइफ साइंसेज पॉलिसी के लॉन्च, जीनोम वैली के विस्तार, आई बॉयो और वर्ल्ड-क्लास रिसर्च व इनोवेशन के लॉन्च, ग्रीन फार्मा सिटी की गति बढ़ाने और हैदराबाद में अलग-अलग ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोलने का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में लाइफ साइंसेज सेक्टर में तेलंगाना को 73,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदराबाद जीसीसी बनाने, इनोवेशन इंजन स्थापित करने, मॉलिक्यूल्स और दवाएं डिजाइन करने, क्लिनिकल एनालिटिक्स मैनेज करने, एआई प्लेटफॉर्म बनाने और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए एक पसंदीदा जगह है।

बायोएशिया 2026 में दुनियाभर से आए लोगों की बड़ी संख्या को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस अपने नाम से भी आगे बढ़ सकती है और इसका नाम बदलकर "बायो-वर्ल्ड" रखा जा सकता है। उन्होंने हैदराबाद में फार्मा, बायोसाइंसेज, बायोटेक, बल्क ड्रग्स, वैक्सीन और हेल्थकेयर क्षेत्रों में बड़े विचारकों और बिजनेस लीडर्स की मौजूदगी पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि हैदराबाद एक भरोसेमंद, स्थिर और भविष्य के लिए तैयार इकोसिस्टम के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा, "बल्क ड्रग्स से लेकर बायोलॉजिक्स तक, मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इनोवेशन तक, भारत से दुनिया तक, तेलंगाना वैल्यू चेन में अग्रणी बन रहा है।" मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कहा कि राज्य 2030 तक लाइफ साइंसेज में 25 बिलियन डॉलर के निवेश और 5 लाख नौकरियों का लक्ष्य रख रहा है और इसके लिए तेलंगाना को दुनिया के शीर्ष तीन लाइफ साइंसेज क्लस्टर में शामिल करने का स्पष्ट रोडमैप तैयार है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना एमआरएनए, जीन एडिटिंग और एआई-आधारित ड्रग डिस्कवरी में काम करने के लिए तैयार टैलेंट पूल विकसित कर रहा है और सप्लाई-लेड मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़कर सॉल्यूशन-ड्रिवन ग्लोबल लीडरशिप की दिशा में बढ़ रहा है। इसके साथ ही हैदराबाद को अगली पीढ़ी के इनोवेशन और मेडिकल टूरिज्म के हब के रूप में मजबूत किया जा रहा है।

बायोएशिया 2026 में दुनिया भर के लाइफ साइंसेज इकोसिस्टम की 500 शीर्ष कंपनियों के 4,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया के प्रोफेसर ब्रूस लेविन को जीनोम वैली एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया।

 

Tags: A Revanth Reddy , Anumula Revanth Reddy , Revanth Reddy , Telangana , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD