Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

किचन की इन 6 चीजों से पाएं ग्लोइंग स्किन और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी, भाग्यश्री ने मैजिक वाटर के फायदे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Bhagyashree
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 12:00 IST

अभिनेत्री भाग्यश्री हेल्दी डाइट और फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर इससे जुड़े वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस भी हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर प्रेरित हो सकें। मंगलवार को उन्होंने एक स्पेशल हेल्थ टिप दी, जिसका नाम है 'मैजिक वॉटर'। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक आसान और फायदेमंद ड्रिंक बताई है। 

साथ ही, उसके पीने के फायदे भी बताए। अभिनेत्री ने बताया कि इसको पीने से ग्लोइंग स्किन, स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी और वजन कम करने में मदद मिलती है। वे बताती हैं कि किचन में आसानी से मिलने वाली कुछ सामग्री से यह बनाया जा सकता है। इस मैजिक वॉटर को बनाने के लिए आप दालचीनी (दालचीनी), लौंग, इलायची, तेज पत्ता, पुदीना और चक्र फूल लें। 

इन सबको गुनगुने पानी में डालकर लगभग 8 घंटे तक भिगोकर रखें। सुबह उठकर इस पानी को पीएं। अभिनेत्री ने इन सभी सामग्री के फायदे भी बताए हैं। वे कहती हैं, "दालचीनी और लौंग इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं, पुदीना और इलायची शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पाचन को बेहतर करते हैं।

तेज पत्ता और चक्र फूल शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करते हैं और सूजन को कम करते हैं। कुल मिलाकर यह पानी अंदरूनी हेल्थ को सुधारता है, जिससे बाहर से भी त्वचा चमकदार और फ्रेश दिखती है। भाग्यश्री ने लिखा, "मैजिक वाटर। आपकी किचन की आसान चीजें आपके शरीर को बदल सकती हैं। यह आसान तरीका आजमाएं और बताएं कि इनमें से कौन सा आपके लिए असरदार रहा। 

इसे गुनगुने पानी में भिगोकर लें। नियमित रूप से 2 हफ्ते तक इसे अपनाएं और बदलाव देखें।" भाग्यश्री शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव सांगली के राजा थे। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और बाद में हिमालय दासानी से शादी करने के बाद मनोरंजन जगत से ब्रेक ले लिया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Bhagyashree

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD