Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

वो 6 मौके, जब टी20 वर्ल्ड कप के 'नॉकआउट' से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Australia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पल्लेकेले , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 11:59 IST

आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंटा, जिसने ऑस्ट्रेलिया को 'सुपर-8' से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया के बजाय जिम्बाब्वे ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसा छठी बार है जब ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। 

आइए, जानते हैं कि कब-कब ऑस्ट्रेलिया इस तरह के उलटफेर का शिकार हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप 2009: ऑस्ट्रेलियाई टीम इस विश्व कप में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट, जबकि अगले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 

टी20 वर्ल्ड कप 2014: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप-2 में 4 मैच खेले, जिसमें सिर्फ एक ही जीत नसीब हुई। पाकिस्तान के हाथों 16 रन से मुकाबला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध अगला मैच 6 विकेट से गंवाया। इसके बाद उसे भारत ने 73 रन से मात दी। भले ही अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, लेकिन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सका।

टी20 वर्ल्ड कप 2016: ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के हाथों 8 रन से मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को क्रमश: 3 विकेट और 21 रन से हराया, लेकिन भारत ने 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया को प्लेऑफ से बाहर कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2022: इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड (89 रन), श्रीलंका (7 विकेट), आयरलैंड (42 रन) और अफगानिस्तान (4 रन) के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुल गया और ऑस्ट्रेलियाई टीम खराब नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024: इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप-बी के अपने सभी चार मैच जीते। इस टीम ने ओमान के खिलाफ 39 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को 36 रन, नामीबिया को 9 विकेट और स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात देकर सुपर-8 में जगह बनाई।

इसके बाद सुपर-8 में बांग्लादेश के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 28 रन से जीत दर्ज की, लेकिन अगले ही मैच में अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए 21 रन से ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दे दी। सुपर-8 के अपने अंतिम मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने भारत के हाथों 24 रन से गंवाया और सेमीफाइनल का टिकट पाने का मौका भी खो दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के विरुद्ध ग्रुप-बी का अपना पहला मैच 67 रन से जीता, लेकिन अगले मुकाबले में उसे जिम्बाब्वे ने 23 रन से मात दी। ऑस्ट्रेलिया यहां से परेशानी में थी और इसी बीच उसे श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Australia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD