Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

'अगले 25 साल में भारत इस्लामिक स्टेट बन सकता है', 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, The Kerala Story, The Kerala Story 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 15:54 IST

2023 में विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने देशभर में दर्शकों को झकझोर दिया था। अब उसी कहानी का अगला सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' सामने आ रहा है, जिसका ट्रेलर मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज किया। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। इसमें धर्मांतरण से जुड़ी एक खौफनाक कहानी देखने को मिलेगी।

ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाले बयान से होती है, जिसमें कहा गया है कि अगले 25 साल में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन सकता है। इसके बाद कहानी अलग-अलग राज्यों की ओर जाती है और तीन हिंदू लड़कियों की जिंदगी की घटनाओं को सामने लाती है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि राजस्थान में एक परिवार पुलिस स्टेशन पहुंचता है और शिकायत करता है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की गई है। 

वहीं, इसके बाद मध्य प्रदेश की कहानी दिखाई जाती है, जहां एक हिंदू लड़की को प्यार के नाम पर धोखा देकर शादी का झांसा दिया जाता है, लेकिन उसके बाद उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता है। लड़की का अकेलापन और उसकी चुप्पी दर्शकों को उसके दर्द का एहसास कराती है। तीसरी कहानी में केरल में एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कहता है। 

जब लड़की अपने धर्म को बनाए रखने की बात करती है, तो स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है। ट्रेलर में तीन मुख्य किरदारों के जीवन के चुनौतीपूर्ण मोड़ को उजागर किया गया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। वहीं निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और सह-निर्माता आशिन ए. शाह की टीम ने इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया है। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , The Kerala Story , The Kerala Story 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD