Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

महाशिवरात्रि पर रांची में निकली भोलेनाथ की भव्य बारात, सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 15:54 IST

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य और पारंपरिक बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। दूत-भूत, गणों और विभिन्न पौराणिक स्वरूपों में सजे कलाकारों ने बारात को आकर्षक स्वरूप दिया। “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। 

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कई विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज के इलाकों से लोग पहुंचे। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पुलिस और प्रशासन की टीमों ने भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था संभाली, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहाड़ी मंदिर पहुंचे और महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, संयम और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और झारखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है और इस बार भी हजारों-हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर, रांची की ओर से मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। डमरू, नगाड़ों और शंखनाद की गूंज के बीच हजारों श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। बारात मंदिर परिसर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहा।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD