Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

एमडीयू में स्वर्ण जयंती द्वार का लोकार्पण

सीजेआई न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत ने किया उद्घाटन

Judiciary, Surya Kant, Justice Surya Kant, Chief Justice of India, Maharshi Dayanand University, MDU, MDU Rohtak, Rohtak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 15:22 IST

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के  परिसर में नवनिर्मित स्वर्ण जयंती द्वार का भव्य लोकार्पण भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत ने किया। विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निर्मित यह स्वर्ण जयंती द्वार संस्थान की उपलब्धियों, विकास और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। 

लोकार्पण अवसर पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और परिसर के हरित एवं स्वच्छ वातावरण की सराहना की। इस अवसर पर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान, उपायुक्त सचिन गुप्ता, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, डीन सीडीसी प्रो. विनीता हुड्डा, डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट प्रो. प्रमोद भारद्वाज, निदेशक हॉर्टिकल्चर प्रो. दीपक कौशिक, निदेशक खेल डॉ. शकुंतला बेनीवाल, कार्यकारी अभियंता जे.एस. दहिया सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह स्वर्ण जयंती द्वार झज्जर बाईपास की ओर स्थापित किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय में प्रवेश और निकास की व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित और सुगम होगी। आरसीसी फ्रेम स्ट्रक्चर पर आधारित इस द्वार में धौलपुर एवं लाल पत्थर की क्लैडिंग की गई है, जो इसे भव्य और आकर्षक स्वरूप प्रदान करती है। 

द्वार में वाहनों के लिए पृथक प्रवेश और निकास गेट बनाए गए हैं, जिनके दोनों ओर दो-दो लेन की सडक़ विकसित की गई है। साथ ही पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए चार छोटे गेट, सुरक्षा के लिए गार्ड रूम, पक्का फुटपाथ तथा सामने विस्तृत लैंडस्केपिंग क्षेत्र विकसित किया गया है।

 

Tags: Judiciary , Surya Kant , Justice Surya Kant , Chief Justice of India , Maharshi Dayanand University , MDU , MDU Rohtak , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD