Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘‘चीन की सरहद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘लैंडिंग’, हाईवे बना रनवे, नॉर्थ ईस्ट जाने से कांग्रेस डरती थी, नरेन्द्र मोदी ने इतिहास रचा’’-अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में सुरक्षा चक्र हुआ अभेद्य, 114 राफेल जेट्स से आसमान में बढ़ेगी भारत की धमक - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 15:12 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सारे देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है, जब प्रधानमंत्री ने आज हाईवे पर बहुत बड़े जहाज से लैंड किया। कांग्रेस के तो प्रधानमंत्री नॉर्थ ईस्ट में चीन की वजह से जाने से डरते थे, कांग्रेस ने उस क्षेत्र को पूरे तरीके से नजर अंदाज करते हुए कोई विकास नहीं किया। 

वहीं, दूसरी ओर श्री विज ने कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को रामलीला पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब लोग तो रहे नहीं, इसीलिए ये वर्दियां बदल-बदलकर आ जाते हैं। श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

चीन की सरहद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लैंडिंग, इतिहास रचा- विज

असम के डिब्रूगढ़ में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विमान हाईवे पर लैंड हुआ जिसे लेकर श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद उन्होंने नॉर्थ ईस्ट पर विशेष ध्यान दिया है। वहां पर विकास हुआ, गाड़ियां चलाई गई, सड़कें बनाई गई और यह कीर्तिमान स्थापित किया कि वहां हाईवे पर जहाज उतर सकता है और उसे आज हाइवे पर उतार सारे विश्व को दिखा दिया है।

मोदी सरकार में सुरक्षा चक्र हुआ अभेद्य, 114 राफेल जेट्स से आसमान में बढ़ेगी भारत की धमक - विज

देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए भारतीय वायु सेना 114 राफेल जेट खरीदने जा रही है जिसे लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से देश की सुरक्षा के लिए हमारी सेनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। लगातार नए शस्त्र खरीदे जा रहे हैं और भारत स्वयं रक्षा क्षेत्र में तरक्की कर चुका है और रक्षा उत्पाद निर्यात भी कर रहा है।

’’कांग्रेस एक ‘रामलीला पार्टी’, वर्दियां बदल-बदलकर आते हैं कलाकार’’-  विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किसान नेताओं से बातचीत करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर बोलते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस प्रकार रामलीला में वही कलाकार अलग-अलग वेषभूषा डालकर कभी रावण और राम दोनों की सेना में शामिल हो जाते हैं, ठीक उसी प्रकार कांग्रेस वाले भी कभी मजदूर, कभी किसान, कभी व्यापारी बनकर आ जाते हैं। इनके (कांग्रेस) पास अब लोग तो रहे नहीं इसीलिए यह वर्दियां बदल-बदलकर आ जाते हैं।

सदन में विपक्ष बात करने नहीं बल्कि बाधित करने की मंशा से आता है - विज

अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सिवाय विघन डालने के विपक्ष के पास अब कुछ नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अलोकसभा में अपनी बात कहना लोगों के विषय उठाना यह आवश्यक है, लेकिन घर से सोच कर आना कि हमने कार्रवाई बाधित करनी है, ये कभी कोई किताब उठा देते हैं तो कभी कोई। 

विज ने कहा कि सदन में देश हित हेतु 140 करोड़ लोगों के भविष्य पर चर्चा होती है उसे यह बाधित करते हैं। बात करना और बाधित करने में अंतर है। इन्हें बात करनी तो आती नहीं मगर लोकसभा को बाधित करने के लिए ये तरह-तरह के खेल बनाकर आते हैं।

 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD