Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज

Sai Pallavi, Tollywood, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Junaid Khan, Ek Din
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 11:38 IST

साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक ड्रामा 'एक दिन' कुछ दिनों बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शनिवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया, जिसमें दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में साई और जुनैद सुपरमार्केट में एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे हैं। 

साई पल्लवी के हाथ में एक मफिन है, जिसके ऊपर एक छोटी सी मोमबत्ती जल रही है। मेकर्स ने लिखा, "बस एक दिन चाहिए। फिल्म 'एक दिन' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"सुनील पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 

आमिर के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म को आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म आमिर और मंसूर खान की रीयूनियन भी मानी जा रही है। इससे पहले दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने 'कयामत से कयामत तक' (1988), 'जो जीता वही सिकंदर' (1992), और 'अकेले हम अकेले तुम' (1995) जैसी फिल्में दी हैं। 

अब 17 साल के बाद, दोनों फिल्म एक दिन में साथ काम कर रहे हैं।इसकी कहानी प्यार, सपनों और जज्बातों से भरी हुई दिखाई गई है। हालांकि, फिल्म का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म समर में एक ताजगी भरी रोमांटिक एंट्री साबित हो सकती है। वहीं, दर्शक भी साई को बॉलीवुड में देखने के लिए बेताब हैं।

साई की बात करें तो वे साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वहीं, जुनैद अभी अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले वे दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं। डेब्यू फिल्म महाराज में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

 

Tags: Sai Pallavi , Tollywood , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Junaid Khan , Ek Din

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD