Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री ने पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, UT Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 11:20 IST

भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुवाहाटी से पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ शहर के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री सौरभ जोशी, महापौर, यूटी चंडीगढ़; श्री एच. राजेश प्रसाद, मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़; श्री मंदीप सिंह बराड़, गृह सचिव; श्री दीप्रवा लकड़ा, सचिव परिवहन तथा श्री प्रधुमन सिंह, निदेशक परिवहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ शहर के लिए 428 बसों को स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रथम चरण में 100 बसों हेतु आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा ई-टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसके अनुसार न्यूनतम दरदाता ऑपरेटर के साथ चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ₹61.80 प्रति किलोमीटर की दर से अनुबंध किया गया है। हायरिंग मॉडल के अंतर्गत बसों की खरीद, रखरखाव एवं संचालन ऑपरेटर द्वारा किया जाता है, जबकि विभाग द्वारा किराया राजस्व एकत्रित किया जाता है।

चंडीगढ़ प्रशासन हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है। वर्तमान में शहर में 80 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं तथा आज हरी झंडी दिखाई गई 25 बसों के जुड़ने से कुल 105 इलेक्ट्रिक बसें संचालन में आ जाएंगी। शेष 75 बसों की आपूर्ति के पश्चात अप्रैल/मई 2026 तक कुल 180 इलेक्ट्रिक बसें संचालित होंगी।नई शामिल की गई 12 मीटर लो-फ्लोर वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज करने पर 224 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। 

प्रमुख विशेषताओं में 400 मिमी लो-फ्लोर डिज़ाइन (वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों एवं महिलाओं के लिए सुगम चढ़ाई-उतराई), दिव्यांगजनों के लिए पावर-ऑपरेटेड रैंप एवं इलेक्ट्रॉनिक नीलिंग मैकेनिज्म, 36 यात्री + चालक बैठने की क्षमता तथा व्हीलचेयर स्पेस सहित 20 यात्रियों की खड़े होकर यात्रा की सुविधा, आगे और पीछे एयर सस्पेंशन, आगे डिस्क ब्रेक, आगे/बगल/पीछे यात्री सूचना डिस्प्ले तथा वॉइस-एनेबल्ड अगला स्टॉप घोषणा प्रणाली शामिल हैं।

सुरक्षा एवं निगरानी के लिए बसों में दोनों दरवाजों पर पीपल-काउंटिंग कैमरे, 5 सीसीटीवी कैमरे (यात्री क्षेत्र, चालक व्यवहार, रिवर्स एवं डैशबोर्ड व्यू सहित), एआईएस-140 अनुरूप जीपीएस डिवाइस, राज्य परिवहन प्राधिकरण के कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े पैनिक बटन तथा यात्रियों की सुविधा हेतु स्टॉप रिक्वेस्ट बटन लगाए गए हैं।

आज हरी झंडी दिखाई गई 25 बसें निम्नलिखित मार्गों पर संचालित होंगी:

• रूट संख्या 22 – आईएसबीटी-43 से आईटी पार्क एवं वापसी

• रूट संख्या 30A – आईएसबीटी-43 से कैंटोनमेंट एवं वापसी

• रूट संख्या 240 – आईएसबीटी-43 से माता मनसा देवी (सेक्टर 43/44 एवं किसान भवन होते हुए) एवं वापसी

• रूट संख्या 241 – आईएसबीटी-43 से माता मनसा देवी (सेक्टर 52/53 एवं वाईपीएस चौक होते हुए) एवं वापसी

चंडीगढ़ प्रशासन हरित एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वित्तीय वर्ष 2027–28 के अंत तक ट्राई-सिटी क्षेत्र में संचालित सभी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से प्रतिस्थापित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 70 और बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी, जिससे चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 508 हो जाएगी। इससे कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी, शहरी गतिशीलता में सुधार होगा तथा नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , UT Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD