Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीपी राधाकृष्णन और अमित शाह ने 'सेवा तीर्थ' के लोकार्पण को ऐतिहासिक पल बताया

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, CP Radhakrishnan, Amit Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 13:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे एक ऐतिहासिक पल बताया है। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'सेवा तीर्थ' का अनावरण एक ऐतिहासिक पल है। 

यह भारत के आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर आगे बढ़ने का प्रतीक है, जो अतीत के प्रतीकों और औपनिवेशिक विरासत से आगे बढ़कर सेवा और कर्तव्य पर आधारित आदर्शों को अपना रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में जनसेवा को ही सर्वोपरि रखने की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक है, जब पीएम मोदी ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का लोकार्पण किया है। 

यह ‘सेवा तीर्थ’ पिछले 11 वर्षों से पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा-भाव से चल रही सरकार के संकल्प का प्रतीक है। हर देशवासी तक विकास और जन-कल्याणकारी कार्यों की पहुंच सुनिश्चित कर, विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में यह मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन नए भारत की आधुनिक कार्य-संस्कृति के एक गौरवशाली अध्याय की शुरुआत है। 

यह परिसर अत्याधुनिक कार्यालय होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन का जीवंत स्वरूप है, जहां सेवा को ही सबसे पवित्र कर्तव्य माना गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय का एक ही छत के नीचे आना शासन प्रक्रियाओं को अत्यंत सरल बनाने तथा जनता के लिए व्यवस्थाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के संकल्प को सिद्ध करता है। 

सेवा तीर्थ से नीतियों के क्रियान्वयन में अधिक सुगमता आएगी तथा विकसित भारत के हमारे साझा संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ को राष्ट्र को समर्पित किया। 

इस आधुनिक परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय अब एक ही स्मार्ट कार्यालय में एकीकृत रूप से कार्य करेंगे। पेपरलेस कार्य-संस्कृति, डिजिटल अभिलेखागार तथा अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस कक्षों से सुसज्जित यह परिसर प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव और बेहतर समन्वय का प्रतीक है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , CP Radhakrishnan , Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD