Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

विश्व रेडियो दिवस : डिजिटल वर्ल्ड का भी एंटरटेनमेंट बॉक्स, एआईआर से लेकर एआई वर्ल्ड तक रेडियो का सफर

Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:40 IST

क्या आपको याद है वह पुराने जमाने का लकड़ी का भारी-भरकम 'बक्सा' जिसकी सुई (डायल) घूमते ही कभी लंदन की खबरें गूंजती थीं, तो कभी सीलोन से आने वाले फिल्मी गाने? क्या आप जानते हैं कि जब 1912 में टाइटैनिक डूब रहा था, तो वह 'रेडियो' ही था जिसने सैकड़ों लोगों की जान बचाने के लिए संकट का संदेश (एसओएस) दुनिया तक पहुंचाया था? आज, सदी बदल गई है, तकनीक बदल गई है, लेकिन रेडियो का वह जादुई आकर्षण आज भी बरकरार है। 

13 फरवरी को रेडियो की इस वैश्विक यात्रा की शुरुआत किसी संयोग से नहीं हुई थी। इसकी नींव 2010 में स्पेनिश रेडियो अकादमी के जॉर्ज अल्वारेज ने रखी थी, लेकिन इसे आधिकारिक मान्यता तब मिली जब यूनेस्को ने 3 नवंबर 2011 को इसे मंजूरी दी। दरअसल, इसी दिन 1946 में 'संयुक्त राष्ट्र रेडियो' की पहली बार स्थापना हुई थी। 

तब से यह दिन रेडियो की शक्ति और लोकतंत्र में इसकी भूमिका का जश्न बन गया। भारत में रेडियो का मतलब आकाशवाणी है। रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा दिया गया यह नाम आज भी भारत के करोड़ों लोगों के लिए भरोसे का दूसरा नाम है। 1936 में स्थापित 'ऑल इंडिया रेडियो' ने आजादी के संघर्ष से लेकर आज के 'डिजिटल इंडिया' तक का सफर देखा है। 

हमें आज भी देवकी नंदन पांडे की वह गंभीर आवाज याद है, जब वे कहते थे, 'यह आकाशवाणी है, अब आप समाचार सुनिए देवकी नंदन पांडे से...'। उन्हें रेडियो का 'सुपरस्टार' कहा जाता था, और भला अमीन सयानी के उस जादुई संबोधन, 'बहनो और भाइयो', को कौन भूल सकता है? प्रसिद्ध कार्यक्रम 'बिनाका गीतमाला' ने रेडियो को हर घर की पहली पसंद बना दिया था।

आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' ने रेडियो को फिर से मुख्यधारा में ला खड़ा किया है। यह साबित करता है कि रेडियो आज भी सूचना, प्रेरणा और रचनात्मकता का सबसे बड़ा संगम है। प्रसार भारती अब केवल पुराने टावरों तक सीमित नहीं है। 2026 में, 'वेव्स' नाम के डिजिटल प्लेटफॉर्म ने क्रांति ला दी है। 

यह एक ऐसा ओटीटी ऐप है जहां 65 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और रेडियो स्ट्रीम उपलब्ध हैं। यह ऐप रेडियो के 'डिजिटल अवतार' की सफलता की कहानी कहती है। जब इंटरनेट ठप हो जाता है, मोबाइल टावर गिर जाते हैं, और बिजली गुल हो जाती है, तब भी रेडियो के जरिए पूरी दुनिया से जुड़ सकते हैं। सामुदायिक रेडियो, रेडियो आज भी आपदाओं के दौरान 'लाइफलाइन' का काम करता है। 

स्थानीय बोलियों में दी गई बाढ़ की चेतावनी या मौसम का हाल आज भी हजारों जानें बचाता है। एनालॉग से डिजिटल, डिजिटल से पॉडकास्ट और अब एआई तक, रेडियो ने हर तकनीक को अपना दोस्त बनाया है। एआई भले ही स्क्रिप्ट लिख दे, लेकिन उस स्क्रिप्ट में भावनाएं केवल एक इंसान ही भर सकता है।

 

Tags: Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD