Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ 'आप' का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन, केंद्र पर देश के हितों को बेचने का लगाया आरोप

अमेरिकी उत्पादों पर कोई टैक्स नहीं,भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका में 18% तक टैक्स क्यों?रणजीत पाल सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 22:54 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारत और अमेरिका के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को भारतीय किसानों और व्यापारियों के लिए 'घातक' करार देते हुए वीरवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के इस कदम के खिलाफ 'भारत बंद' का पूर्ण समर्थन किया और सड़कों पर उतरकर अपना रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समझौते के विरोध में लिखे नारे वाली तख्तियां

हाथों में लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। आप ने केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में आकर देश के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया और इस व्यापारिक समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की।किसान विंग के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि ने संबोधित करते हुए कहा कि यह समझौता भारतीय कृषि व्यवस्था की कमर तोड़ देगा। इस संधि के तहत अमेरिका को डेयरी और अन्य कृषि उत्पादों को भारतीय बाजारों में बिना किसी टैक्स के बेचने की अनुमति दी गई है।

इससे अमेरिकी उत्पाद भारतीय बाजारों में बेहद सस्ते दाम पर उपलब्ध होंगे और हमारे स्थानीय किसानों और डेयरी संचालकों का व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा। आप नेता व ट्रेड विंग के महासचिव रणजीत पाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला हमारे अन्नदाता के पेट पर लात मारने जैसा है। जहाँ एक तरफ अमेरिकी उत्पादों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, वहीं भारतीय व्यापारियों को अमेरिका में 18% तक टैक्स देना होगा। यह मुकाबला बराबरी का नहीं है। हम इस समझौते को तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता।

महासचिव सतवीर सिंह बख्शीवाला ने कहा कि

यह समझौता आर्थिक गुलामी की ओर एक कदम है। केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को विदेशी कंपनियों के हवाले कर दिया है। इससे न केवल किसान बल्कि हर देशवासी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। हम जनता के बीच जाकर केंद्र की इस जन-विरोधी नीति का पर्दाफाश करेंगे।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD