Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राहुल गांधी अपने खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के सवाल को लेकर पत्रकारों पर भड़के

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Congress Working Committee, CWC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 17:11 IST

संसद में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को पत्रकारों पर भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से अपने काम में 'उद्देश्यपूर्ण बने रहने' और अपने पेशे की पवित्रता बनाए रखने को कहा। राहुल गांधी के भाषण को लेकर सत्तापक्ष की तरफ से लोकसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की चर्चाएं थीं। 

हालांकि, बाद में सत्तापक्ष ने इस प्रस्ताव को लाने से साफ इनकार कर दिया। जब राहुल गांधी से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर सवाल पूछा गया, तो वे मीडिया के कुछ लोगों पर भड़क गए। संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "आप पूरी तरह से भाजपा के लिए काम नहीं करते। कम से कम थोड़ी 'उद्देश्यपूर्ण' रिपोर्टिंग करने की कोशिश करें। 

आप जिम्मेदार लोग हैं। आप मीडिया वाले हैं। आपकी जिम्मेदारी है कि आप 'उद्देश्यपूर्ण' रहें। आप हर दिन उनके (भाजपा) दिए गए एक शब्द पर अपना पूरा शो नहीं चला सकते।" बुधवार को, लोकसभा में उस समय विरोध हुआ जब राहुल गांधी ने सरकार की तीखी आलोचना की, जिसमें उन्होंने विदेशी ताकतों के सामने सरेंडर करने और 'भारत माता' को बेचने का आरोप लगाया। 

राहुल गांधी के इस तीखे हमले का सत्तापक्ष ने विरोध किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की भाषा को असंसदीय बताते हुए आपत्ति जताई। भाजपा नेताओं ने मांग की कि उनके भाषण को सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाए। बाद में भाजपा सांसदों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ 'बेबुनियाद और गलत इरादे वाले' दावों से सदन को गुमराह करने के लिए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जाएगा।

हालांकि, कांग्रेस पार्टी इस बात पर अड़ी रही कि संसदीय नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। कांग्रेस ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में भारत की एनर्जी और किसानों के हितों को लेकर 'सरेंडर करने' के लिए सरकार की आलोचना करने का पूरा अधिकार है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD