Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ग्रामीण हरियाणा की आर्थिक रीढ बनेंगी पैक्स: डॉ अरविंद शर्मा

विकसित भारत संकल्प के लिए मिलकर महिलाओं, युवाओं और किसानों को संगठित करेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 15:56 IST

 हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए महिलाओं, युवाओं और किसानों को संगठित करते हुए सशक्त बनाया जाएगा और इसके लिए सहकारिता क्षेत्र में अपार संभावनाओं के द्वार खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हम ग्रामीण हरियाणा को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए पैक्सों को मजबूत करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा आज जींद के गांव डिडवाडा में दि डिडवाडा बहु-उद्देश्यीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड का उद्घाटन करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारी क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया है। वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना और इसकी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपे जाने के बाद सहकारिता व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पैक्स ऋण वितरण और खाद बिक्री केंद्र के तौर पर सीमित हो गई थी। लेकिन वर्तमान सरकार में आज इन संस्थाओं को बहु-उद्देश्यीय और आत्मनिर्भर संस्थाओं के तौर पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सीएम पैक्सों के माध्यम से सहकार से समृद्धि के विजन को जमीनी स्तर पर गांव, किसान, युवाओं और महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पैक्सों के डिजिटलाइजेशन और कंप्यूटरीकरण के माध्यम से पारदर्शिता, भरोसा और कार्यक्षमता बढ़ रही है। आज इन केंद्रों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार का बडा माध्यम बनाया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध हों। 

उन्होंने कहा कि आज सीएम पैक्सों के माध्यम से गांवों में पैट्रोल पंप, जनऔषधि केंद्र, सीएससी सेंटर, अनाज भंडारण गोदाम, बीज-खाद उत्पादन जैसी गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD