Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड की 30 रन से हार, लगातार दूसरी जीत के साथ टॉप पर वेस्टइंडीज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, England, West Indies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 11:07 IST

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस टीम ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के विरुद्ध 30 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ कैरेबियन टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में +1.625 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। 

इस टीम ने 8 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। यहां से शिमरोन हेटमायर ने रोस्टन चेज के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 47 रन जुटाकर टीम को संभाला। हेटमायर 12 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शेरफन रदरफोर्ड ने रोवमैन पॉवेल (14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 29 गेंदों में 51 रन की साझेदारी की। 

इसके बाद जेसन होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जोड़े। होल्डर 17 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रदरफोर्ड ने 7 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 76 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले। एक-एक सफलता जोफ्रा आर्चर और सैम करने के हाथ लगी।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवरों में 166 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में फिल सॉल्ट ने जोस बटलर के साथ 3.2 ओवरों में 38 रन की साझेदारी की। सॉल्ट 14 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बटलर ने जैकब बेथेल के साथ 20 गेंदों में 36 रन जोड़े। बटलर 21 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जैकब ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इंग्लैंड की टीम 90 के स्कोर तक 4 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद सैम करन ने हैरी ब्रूक के साथ 26 गेंदों में 41 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही इंग्लैंड निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। ब्रूक 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैम करन ने 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 43 रन जुटाए। विपक्षी खेमे से गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि रोस्टन चेज ने 2 विकेट निकाले। एक-एक विकेट अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , England , West Indies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD