Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

'स्पेशल 26' के सालों बाद अनुपम खेर और काजल अग्रवाल की मुलाकात, फ्लाइट में हुई ढेर सारी बातें

Anupam Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kajal Aggarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 17:17 IST

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और काम को लेकर फैंस के दिलों में खास जगह रखते हैं। हाल ही में अभिनेता की मुलाकात साउथ और हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री काजल अग्रवाल से हुई। इस मुलाकात में दोनों ने मिलकर खूब सारी बातें कीं और अपनी पुरानी फिल्मों सहित कई बातों पर चर्चा की। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर काजल के साथ ली गई सेल्फी पोस्ट की, जिसमें दोनों काफी खुश लग रहे हैं। 

अभिनेता ने बताया कि दोनों ने फिल्म 'स्पेशल 26' में साथ काम किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। अनुपम ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "मैं लंबे समय के बाद हैदराबाद फ्लाइट से जा रहा था। उसी समय मेरी मुलाकात चुलबुली और प्रतिभाशाली काजल अग्रवाल से हुई। हमने साथ में फिल्म 'स्पेशल 26' में काम किया था।

फ्लाइट में बात करना बहुत मजेदार होता है, क्योंकि वहां कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं होता, न मोबाइल, न स्टाफ, न डार्क ग्लासेस।" उन्होंने आगे लिखा कि काजल बहुत आत्मविश्वासी और सच्ची इंसान हैं। दोनों ने फिल्मों, खाने, स्पा, काजल के कश्मीरी ससुराल और उनके बेटे के बारे में ढेर सारी बातें कीं। आखिरी में अनुपम ने अभिनेत्री को 'प्यारी काजल' कहकर धन्यवाद दिया। 

उन्होंने लिखा, "आपके प्यार, अपनापन और सम्मान के लिए शुक्रिया। हमेशा खुश रहो।" अनुपम और काजल की ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्पेशल 26' एक थ्रिलर है, जो 1987 की ओपेरा हाउस डकैती पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शातिर गिरोह की होती है, जो खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अमीर लोगों के यहां छापेमारी करता है। 

असली सीबीआई अधिकारी (मनोज बाजपेयी) उनके पीछे पड़ जाते हैं, जिससे फिल्म रोमांचक हो जाती है। फिल्म में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी, जिमी शेरगिल, और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

 

Tags: Anupam Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kajal Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD