Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शी चिनफिंग ने पेइचिंग में वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार कार्य का निरीक्षण किया

Xi Jinping, Nanjing, Chinese President Xi Jinping, Chinese, China
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 12:05 IST

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार सुबह राजधानी पेइचिंग के यिच्वांग में स्थित राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी नवाचार पार्क का दौरा किया और वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी हॉल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स आदि क्षेत्रों की प्रमुख वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार उपलब्धियों का अवलोकन किया, तथा शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी उद्यमों के प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण आदान-प्रदान किया।

इस अवसर पर शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि एक समाजवादी आधुनिक शक्तिशाली देश का निर्माण करने की कुंजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता और स्व-सुदृढ़ीकरण में निहित है। हमें अपने देश के संसाधनों को केंद्रित कर बड़े कार्यों को अंजाम देने के लाभ का पूरा उपयोग करना चाहिए, विभिन्न उच्च-गुणवत्ता वाले तत्वों को एकत्रित कर महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए, उल्लेखनीय कमजोरियों को दूर करने में तेजी लानी चाहिए, और इस प्रकार अपने रणनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए।

बता दें कि पेइचिंग आर्थिक-तकनीकी विकास क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय शिनछ्वांग पार्क, यिच्वांग के थोंगमिंग झील के तट पर स्थित है। यह चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पेइचिंग नगर सरकार द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित एक राष्ट्रीय स्तर का सूचना प्रौद्योगिकी नवाचार पार्क और राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग नवाचार आधार है।

इस पार्क में 17 लाख वर्ग मीटर उच्च-गुणवत्ता वाले औद्योगिक स्थान का पूर्ण निर्माण किया गया है, जहाँ देश की 90% से अधिक शीर्ष सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियां केंद्रित हैं। पार्क में निवासी उद्यमों की संख्या 1,000 तक पहुंच चुकी है, जिससे एक पूर्ण औद्योगिक श्रृंखला वाला सूचना प्रौद्योगिकी नवाचार उद्योग समूह पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण हुआ है।

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD