Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सचिन तेंदुलकर ने नरेंद्र मोदी को बेटे अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Sachin Tendulkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 11:48 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आने निमंत्रण दिया। इसकी जानकारी सचिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और सानिया की शादी में आमंत्रित करते हुए बहुत खुशी हुई। 

प्रधानमंत्री ने युवा जोड़ी को अपना आशीर्वाद दिया, साथ में अच्छी सलाह भी दी। इसके लिए उनका धन्यवाद।" सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और होने वाली बहू सानिया के साथ प्रधानमंत्री मोदी को शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे। 26 साल के बाएं हाथ के पेसर अर्जुन ने पिछले साल अगस्त में बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की थी।

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक मुंबई के प्रभावशाली और अमीर परिवार से हैं। वह मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की पार्टनर और निदेशक के तौर पर काम करती हैं। घई परिवार की हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में अच्छी-खासी मौजूदगी है, वे इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और पॉपुलर आइसक्रीम ब्रांड, ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं।

बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर गोवा की तरफ से बतौर ऑलराउंडर घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 48 विकेट लेने के साथ ही 620 रन बनाए हैं। इसके अलावा 23 लिस्ट ए मैचों में 25 विकेट और 155 रन उनके नाम हैं।

अर्जुन आईपीएल का भी हिस्सा हैं। 2021 में मुंबई इंडियंस में वह शामिल हुए थे। 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में उन्होंने डेब्यू किया था। अब तक आईपीएल के 5 मैचों में वह 3 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल 2026 में वह एलएसजी की जर्सी में दिखेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Sachin Tendulkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD