Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

युवाओं को नशे से बचाना हम सबकी साझा ज़िम्मेदारी – गुलाब चंद कटारिया

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में फिरोज़पुर में नशों के विरुद्ध विशाल पदयात्रा

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Deepshikha Sharma, DC Ferozepur, Deputy Commissioner Ferozepur, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 17:58 IST

पंजाब को नशा-मुक्त और पुनः रंगला पंजाब बनाने के उद्देश्य से माननीय राज्यपाल पंजाब श्री गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में फिरोज़पुर में नशों के विरुद्ध एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब से स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, फिरोज़पुर शहर तक आयोजित की गई।

इस पदयात्रा में डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सहित राज्य की कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, स्कूलों व कॉलेजों के प्रमुख, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, प्रदेश भर से हज़ारों विद्यार्थियों, एनजीओज़, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए नशा-मुक्त पंजाब बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सर्वप्रथम सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर नशों के विरुद्ध अभियान के यात्रा की शुरुआत की। राज्यपाल पंजाब ने स्वयं पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए नशों के विरुद्ध राज्य स्तर पर समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि नशों के कारण केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, इसलिए इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। पदयात्रा के उपरांत स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सबसे पहले शिक्षा संस्थानों को नशा-मुक्त बनाना आवश्यक है, क्योंकि युवाओं के सही मार्ग पर अग्रसर होने से ही राज्य का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध चरणबद्ध अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसे सफल बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों, धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों, पंचायतों और आम जनता को एकजुट होकर यह लड़ाई लड़नी होगी। माननीय राज्यपाल ने विशेष रूप से महिलाओं से आगे आकर नशों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व करने की अपील करते हुए कहा कि माँ, बहन और बेटी के रूप में महिलाएँ समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। 

उन्होंने कहा कि हमें अपने गुरुओं के बलिदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारे बुज़ुर्गों ने हमारी संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दिया, तो क्या हम नशे जैसी छोटी-सी बुराई को समाप्त नहीं कर सकते? यह हमारा धार्मिक और नैतिक कर्तव्य है कि हम इस बीमारी को जड़ से मिटाएँ।

उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी दुश्मन देश ड्रोन के माध्यम से नशों की आपूर्ति कर हमारी युवा पीढ़ी को कमजोर करने की साज़िश कर रहा है, लेकिन सरकार द्वारा एंटी-ड्रोन सिस्टम सहित कई कड़े कदम उठाए जा रहे हैं ताकि इस साज़िश को विफल किया जा सके। अंत में माननीय राज्यपाल ने कहा कि नशों के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सामूहिक प्रयासों से ही जीती जा सकती है और पूरे पंजाबवासियों के सहयोग से इस मिशन में शीघ्र सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल जी द्वारा ज़रूरतमंदों को कंबलों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव वी.पी. सिंह, डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, डायरेक्टर जनगणना संचालन ललित जैन, रेड क्रॉस के सचिव शिव दुलार सिंह ढिल्लों, डीआईजी स्नेहदीप शर्मा, एस.एस.पी. भूपिंदर सिंह सिद्धू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. निधि कुमुद बंबाह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री अरविंद कुमार, एस.डी.एम. फिरोज़पुर मैडम लिंधिया (आईएएस, प्रशिक्षणाधीन), सहायक कमिश्नर श्री राजबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न एनजीओज़, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Deepshikha Sharma , DC Ferozepur , Deputy Commissioner Ferozepur , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD