Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

अंकिता लोखंडे ने मां के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, भावुक नोट में लिखा- "शब्द कम हैं, पर आप मेरी ताकत हो"

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ankita Lokhande
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 17:40 IST

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की मां मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने मां के लिए खास अंदाज में इंस्टाग्राम पर मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां को ताकत और सबसे अच्छी दोस्त बताया। अभिनेत्री ने वीडियो के साथ एक भावुक नोट लिखा, "मेरी मां, कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं, लेकिन आज मैं अपने दिल की हर बात कहना चाहती हूं। 

मां, मैं ज्यादा बोलकर नहीं जताती, पर आप जैसी मां बहुत कम होती हैं।" अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उनकी मां अपने बच्चों के साथ सभी का खास ख्याल रखती हैं। उन्होंने लिखा, "अर्पण, विक्की, आदि, निकिता, आशु, तनमय, पूनम, मुद्गधा और अब अद्वैत, मां सभी को बराबर और बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। उनका प्यार कभी बंटता नहीं और कभी कम भी नहीं होता है।"

अंकिता का मानना है कि वह आज जो कुछ भी हैं, उनकी मां के संस्कार, ताकत और सफलता के कारण हैं। उन्होंने लिखा, "अब मैं और मां पहले जैसा समय साथ में नहीं बिता पाते हैं। जिम्मेदारियां, जिंदगी और मुंबई का शहर हमें मिलने से रोकता है, लेकिन हर दिन मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे ऐसी मां मिली।" अंकिता ने लिखा, "मां ने मुझे, अर्पण और विक्की को बहुत प्यार से संभाला और आज भी कभी थकती नहीं, कभी शिकायत नहीं करतीं। 

हमेशा मुस्कुराती रहती हैं, हौसला देती हैं और परिवार को जोड़कर रखती हैं। अंकिता ने बताया कि उनके पिता के जाने के बाद वे बहुत डर गई थीं कि उनकी मां अकेले कैसे संभालेंगी, लेकिन उन्होंने मजबूती से सब कुछ कर दिखाया। अभिनेत्री ने लिखा, "पापा के जाने के बाद मैं बहुत डर गई थी कि आप कैसे संभालेंगी, कैसे आगे बढ़ेंगी, लेकिन जिस मजबूती और गरिमा से आपने खुद को संभाला, उसने मुझे जिंदगी का सबसे बड़ा सबक दिया। 

लोग मुझसे कहते हैं, 'तुम्हारी मां बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, उनकी ऊर्जा बहुत पॉजिटिव है, तुम दोनों का रिश्ता बहुत खास है।'" अभिनेत्री ने लिखा कि रिश्तों को कैसे संभालकर रखते हैं, यह मैंने अपनी मां से सीखा है। मेरे लिए मां सिर्फ मां नहीं, मेरी दोस्त, ताकत और जिंदगी का सहारा हैं। वे खुद को दुनिया की सबसे खुशनसीब बेटी मानती हैं। 

अंकिता ने मां के स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा, "मैं बस यही चाहती हूं कि आप स्वस्थ रहें, सक्रिय रहें और खुलकर जिंदगी जिएं। दुनिया घूमिए, मां। आपने पूरी जिंदगी मुझे पंख दिए… अब आपकी बारी है।" अंकिता ने वादा किया कि वह हमेशा मां के साथ हैं। उन्हें थामने के लिए, सहारा देने के लिए, और पीछे से मजबूती से खड़े रहने के लिए।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ankita Lokhande

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD