Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

राजेश धर्माणी ने हिमुडा निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

Rajesh Dharmani, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 13:25 IST

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की  निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में नियोजित टाउनशिप के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा और बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा महत्त्वाकांक्षी टाउनशिप परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। 

बैठक में  सोलन ज़िला के बद्दी के शीतलपुर में प्रस्तावित हिम चण्डीगढ़ टाउनशिप, पच्छाद के मोरनी हिल्स और कांगड़ा एयरपोर्ट के निकट लुंज में प्रस्तावित नई टाउनशिप में 5 करोड़ रुपये के प्रारम्भिक प्रावधान के साथ विभिन्न गतिविधियां शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा की शिमला के निकट जाठिया देवी में प्रथम चरण में हिमुडा 21 बीघा भूमि में लगभग 1 हज़ार 327 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 919 आवासीय यूनिट तैयार करेगी। 

उन्होंने कहा की इससे शिमला को भीड़-भाड़ की समस्या से निजात दिलवाने में सहायता मिलेगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में ओलम्पिक/एशियन गेम्स पदक विजेताओं, गैलेन्टरी अवॉर्ड विनर्स और चिल्ड्रन ब्रेवरी अवॉर्डीस के लिए हिमुडा द्वारा आवासीय प्लॉट और फ्लैट के लिए विशेष कोटा रखा जाएगा।  

बैठक में ज़िला बिलासपुर के घुमारवीं में लगभग 7.69 करोड़ रुपये की लागत से 17 दुकानों एवं 2 हॉल के साथ एग्ज़िक्यूटिव इंजीनियर के कार्यालय के एक व्यावसायिक परिसर का निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। निदेशक मंडल द्वारा ज़िला कांगड़ा के श्री ज्वाला जी शक्ति विहार कलोनी में 18.61 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 125 कनाल भूमि पर 130 प्लॉट और कमशर््िायल स्पेस विकसित करने को स्वीकृति प्रदान की गई।

निदेशक मंडल ने हिमुडा द्वारा अलॉटमेंट लैटर जारी होने के 45 दिनों के भीतर एक मुश्त पेमंेट करने पर अलॉटी को 5 प्रतिशत छूट प्रदान करने पर स्वीकृति प्रदान की। बैठक में भूमि मालिकों की अनुमति से लैंड पुलिंग पॉलिसी के माध्यम से भूमि अधिग्रहण कर नई कॉलोनी को विकसित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

निदेशक मंडल द्वारा सरकारी आवासों और परिसंपत्तियों के रख-रखाव एवं विकास के लिए बाय-बैक पॉलिसी और रिडवेल्पमेंट पॉलिसी को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरिन्द्र कुमार वशिष्ट, निदेशक मंडल के गैर-सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajesh Dharmani , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD