Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फॉर्म-7 से सपा के वोट काटने की कोशिश, यूपी-बंगाल में चुनाव प्रभावित करने की साजिश : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:35 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में सपा विधायकों की बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधायकों को सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बताई। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया और कथित गड़बड़ियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा ने फॉर्म-7 को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। उनका आरोप है कि सरकार ने कुछ पेशेवर एजेंसियों को हायर किया है, जिनके लोग दिल्ली, लखनऊ समेत देश के विभिन्न स्थानों पर बैठकर मतदाता सूची का पूरा डेटा विश्लेषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये एजेंसियां मतदाता सूची के आधार पर उन बूथों की पहचान कर रही हैं, जहां समाजवादी पार्टी चुनाव जीतती रही है। 

इसके बाद उन्हीं बूथों से संबंधित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए बड़े पैमाने पर फॉर्म-7 भरकर प्रिंट कर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसको लेकर कई जगहों पर हंगामा भी हुआ है।सपा प्रमुख ने कहा कि इस संबंध में उन्हें कई जानकारियां मीडिया, यूट्यूब चैनलों और जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के माध्यम से मिली हैं।

उन्होंने पत्रकारों और डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों का आभार जताते हुए कहा कि कई पत्रकारों ने जिम्मेदारी निभाते हुए मौके पर जाकर यह जानकारी जनता तक पहुंचाने का काम किया कि चुनाव प्रक्रिया में किस तरह की गड़बड़ियां हो रही हैं। ग्राउंड पर जाकर यह खुलासा किया कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर गड़बड़ी कर रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि यह सिलसिला नया नहीं है। बिहार में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के माध्यम से चुनाव जीता गया। एसआईआर ने माहौल बिगाड़ने, दबाव बनाने और वोटरों को प्रभावित करने में बड़ी भूमिका निभाई। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के संदर्भ में भी इसी तरह के आरोप लगाए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि हाल के उपचुनावों में जो स्थिति देखने को मिली है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंतन की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल सरकार और वहां की मुख्यमंत्री लगातार यह कह रही हैं कि चुनाव आयोग अब भाजपा का आयोग बन गया है। पश्चिम बंगाल में भी यही कोशिश की जा रही है। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार को सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा कि चुनाव आयोग किस तरह भेदभाव कर रहा है और भाजपा का सहयोगी दल बन गया है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हम मांग करते हैं कि फॉर्म-7 के इस योजनाबद्ध दुरुपयोग पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता साबित करे। अन्यथा यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD