Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

टी20 विश्व कप : टिम सेफर्ट का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Tim Seifert
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:27 IST

टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड ने अपने सफर का शानदार आगाज किया है। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 183 के लक्ष्य को सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में183 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड को पारी के दूसरे ओवर में ही लगातार गेंदों पर मुजीब उर रहमान ने फिन एलेन और रचिन रवींद्र के रूप में दो बड़े झटके दिए थे। 

रहमान ने दोनों को बोल्ड कर दिया। दो विकेट 14 रन पर गंवाकर न्यूजीलैंड मुश्किल में थी। पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। फिलिप्स 25 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। 

इस समय कीवी टीम का स्कोर 88 रन था। इसके बाद सेफर्ट ने मार्क चैपमेन के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। टिम सेफर्ट चौथे विकेट के रूप में 42 गेंद पर 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। सेफर्ट की इस पारी ने ही न्यूजीलैंड की जीत का रास्ता खोला। चैपमेन 17 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए।

डेरिल मिचेल ने 14 गेंद पर 25 और कप्तान मिशेल सेंटनर ने 8 गेंद पर 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 तक पहुंचाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान को छोड़ कोई भी गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं आया। रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। 

ओमरजाई ने 3.5 ओवर में 40 रन देकर 1, राशिद खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए। मोहम्मद नबी ने 1 ओवर में 18 रन लुटाकर 1 विकेट लिए।इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने 35 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली थी।

रहमनुल्लाह गुरबाज ने 22 गेंद पर 27, सेदिकुल्लाह अटल ने 24 गेंद पर 29, दरवेस रसूली ने 13 गेंद पर 20, अजमतुल्लाह ने 7 गेंद पर 14 और नबी ने नाबाद 7 गेंद पर 10 रन बनाए थे।न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 और मैट हेनरी, जैकब डफी और रवींद्र ने 1-1 विकेट लिए थे। टिम सेफर्ट प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Tim Seifert

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD