Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अलवर में 'टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026' का आयोजन, भजनलाल शर्मा और भूपेंद्र यादव शामिल हुए

Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur, Bhupendra Yadav, Tiger International Half Marathon 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अलवर (राजस्थान) , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:24 IST

राजस्थान के अलवर में रविवार को 'टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और अभिनेता भूपेंद्र हुड्डा शामिल हुए। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता और भाईचारे के लिए है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' विजन को साकार करते हुए 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन' को फ्लैग ऑफ किया। मैराथन में देश-विदेश के धावकों का जोश यह दर्शाता है कि आज राजस्थान 'स्वस्थ शरीर, सशक्त भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ता एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"

केंद्रीय मंत्री और अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "यह इवेंट समाज की एकता और भाईचारे के लिए है। यहां कोई भेदभाव या जातिगत अंतर नहीं है। लोग इसे एक उत्सव की तरह मना रहे हैं। यह अलवर के लिए है, अलवर की सामाजिक एकता के लिए है। यह फिट रहने, पर्यावरण को बचाने और यहां की स्वच्छता का संदेश है। 

यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आए खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूं।अपने संसदीय क्षेत्र को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य अलवर के लोगों की सेवा करना है, जब तक उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि जैसा कि मैंने हमेशा माना है, हर इवेंट को किसी मकसद और मतलब के साथ मनाया जाना चाहिए। 

पर्यावरण, समुदाय या लोगों की खुशी और फिटनेस के लिए हर कोशिश जरूरी है। उन्हंने कहा कि मैराथन में अंतरराष्ट्रीय एथलीट्स ने भी हिस्सा लिया है। ऐसे आयोजन पूरे राज्य में अलग-अलग जगहों पर भी होना चाहिए। उम्मीद है कि 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026' का भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजन होंगे।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur , Bhupendra Yadav , Tiger International Half Marathon 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD