Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भारत-मलेशिया ने विश्वास, दोस्ती पर आधारित साझेदारी को और गहरा किया : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Anwar Ibrahim
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुआलालंपुर , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:18 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलेशिया के पुत्राजाया में भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने इस भव्य और शाही स्वागत के कुछ पल साझा किए, जो भारत और मलेशिया के बढ़ते हुए दोस्ताना संबंधों को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "पुत्राजाया में स्वागत के कुछ पल। भारत और मलेशिया विश्वास, दोस्ती और साझा आकांक्षाओं पर आधारित साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं।"

पीएम मोदी दो दिन की मलेशिया यात्रा पर हैं, इस दौरान वह उच्च स्तरीय बैठकों करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों, खासकर मलेशिया में तमिल समुदाय की भूमिका का जिक्र किया था। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “मलेशिया हिंदू संगम के छात्रों ने तिरुमुरै भक्ति गीतों का पाठ किया। यह सराहनीय है कि मलेशिया में तमिल समुदाय ने पिछले कई वर्षों में अपनी विरासत को संरक्षित और लोकप्रिय बनाया है।” 

यह पहल दोनों देशों के गहरी सभ्यता और लोगों के संबंधों को दिखाती है।यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि मलेशिया में जल्द ही भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा, जिससे द्विपक्षीय कूटनीतिक संबंध और मजबूत होंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। यह घोषणा पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में एक भव्य स्वागत समारोह में भाग लेने के बाद की, जिसमें भारतीय समुदाय की भी व्यापक भागीदारी थी।

इस कार्यक्रम में 800 कलाकारों ने मंच पर पारंपरिक भारतीय नृत्यों का प्रदर्शन किया, जो मलेशियाई रिकॉर्ड बुक में सबसे बड़ी परफॉरमेंस के रूप में दर्ज हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए समुदाय के लोगों को धन्यवाद कहा और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की सराहना की। उन्होंने मलेशिया की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारतीय डायस्पोरा की प्रशंसा की और दोनों देशों के बीच दोस्ती मजबूत करने में इसके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में भारतीय नागरिकों की भलाई और संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ कार में यात्रा की और साथ में ही कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे दोनों नेताओं के बीच केमेस्ट्री भी चर्चाओं में रही।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Anwar Ibrahim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD