Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘उत्तर’ में 'उमा' के किरदार को लेकर उत्साहित रेणुका शहाणे, बोलीं- उसकी खामोशी बोलती है

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Renuka Shahane, Uttar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:10 IST

अभिनेत्री रेणुका शहाणे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उत्तर’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम उमा है, जो उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि उमा धैर्य, गहरा प्यार और एक अनकही उम्मीद से बनी है। वह बुरे समय में भी पॉजिटिव बनी रहती है। रेणुका शहाणे की अपकमिंग फिल्म एक संवेदनशील मां-बेटे के रिश्ते की कहानी है, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पीढ़ीगत दूरी और इमोशनल खामोशी को दिखाती है।

‘उत्तर’ प्यार, कनेक्शन, माफी और रिश्तों की खूबसूरती पर केंद्रित है। किरदार के बारे में बात करें तो उमा एक ऐसी मां है, जिसका खास अंदाज परिवार को जोड़े रखता है। दूसरी तरफ उसका बेटा निनाद जीवन में आगे बढ़ रहा है, लेकिन अनजाने में घर से दूर होता जा रहा है। दोनों बिना किसी झगड़े या दोषारोपण के एक-दूसरे से दिन-ब-दिन दूर होते जाते हैं। 

फिल्म बताती है कि रिश्ते अक्सर टकराव से नहीं, बल्कि सही समय, सही शब्द और सही पल का इंतजार करते-करते टूट जाते हैं। रेणुका शहाणे ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “उमा का किरदार निभाना बहुत इमोशनल अनुभव था। उनकी खामोशी उनके शब्दों से ज्यादा बोलती है। मैं खुश हूं कि ‘उत्तर’ अब ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने को तैयार है और इसकी भावनाएं गहराई से महसूस की जा सकेंगी।” 

निर्देशक क्षितिज पटवर्धन ने बताया, “यह फिल्म हमेशा दर्शकों को खास लगे, इसके लिए खास कहानी के साथ बनाई गई है, कोमल, अनसुलझी और बहुत मानवीय। हम उन पलों की बात करते हैं, जिन्हें हम टाल देते हैं, यह सोचकर कि अभी बहुत समय है। डिजिटल प्रीमियर से दर्शक फिल्म से जुड़ सकेंगे। उम्मीद है कि यह व्यक्तिगत और लंबे समय तक याद रहने वाली कहानी बनेगी और दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ने में सफल रहेगी।”

मेकर्स के अनुसार, फिल्म रोजमर्रा की सच्चाई पर आधारित है, जो उन नाजुक पलों को कैद करती है, जब समय हाथ से फिसल जाता है और जिंदगी ऐसे सवाल पूछती है, जिनके लिए हम तैयार नहीं होते। संवेदनशीलता और सच्ची भावनाओं के साथ बनी यह कहानी आखिरी सीन के बाद भी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है, उन रिश्तों पर, जिन्हें हम मान लेते हैं कि वे इंतजार कर लेंगे।

‘उत्तर’ क्षितिज पटवर्धन द्वारा लिखी और निर्देशित है। इसे जी स्टूडियोज और जैकपॉट एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 13 फरवरी को जी5 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। रेणुका शहाणे के अलावा फिल्म में अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Renuka Shahane , Uttar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD