Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यूपी निवासी सहित संगठित नशा नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति गुरदासपुर से गिरफ्तार

11 किलो हेरोइन, 5.7 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gurdaspur Police, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 12:27 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरदासपुर पुलिस ने संगठित नशा नेटवर्क के 2 कार्यकर्ताओं को 11 किलो हेरोइन और 5.75 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर इन गिरोहों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कासिमपुर निवासी मुहम्मद वसीम और अमृतसर निवासी हरशदीप सिंह उर्फ हरश के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के अलावा आरोपियों की सफेद रंग की होंडा सिटी कार (आरजे45 सीआर 2918) और हुंडई वरना कार (सीएच01ए जेड 0888) भी जब्त की है, जिनका इस्तेमाल वे नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए करते थे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम भारत में अपने हैंडलरों के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है।पहले मामले के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हरशदीप हरश को गुरदासपुर के गांव चिट्टी के पास से 8 किलो हेरोइन और 3.5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपनी वरना कार में हेरोइन की खेप डिलीवरी करने जा रहा था।एसएसपी ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में आरोपी मुहम्मद वसीम को दीनानगर में पनियार शुगर मिल के पास नाके पर गिरफ्तार किया गया था। 

उन्होंने कहा कि उसकी होंडा सिटी कार की तलाशी के दौरान 6 पैकेटों में पैक की गई हेरोइन, जिसका वजन 3 किलो था और 2.25 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले

एफआईआर नंबर 32 दिनांक 7 फरवरी, 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी और 27ए के तहत थाना दीनानगर में  और एफआईआर नंबर 11 दिनांक 7 फरवरी, 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी और 27ए के तहत थाना दोरांगला  में दर्ज किए गए हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gurdaspur Police , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD