Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

मोहम्मद अजहरुद्दीन : दुनिया के इकलौते बल्लेबाज जिनके नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Mohammad Azharuddin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 11:53 IST

भारतीय क्रिकेट में मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम बतौर बल्लेबाज और कप्तान बहुत बड़ा है। लंबे समय तक देश की कप्तानी करने वाले अजहरुद्दीन मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज रहे और अपने समय में टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी रहे। कलाइयों के जादुगर के नाम से मशहूर अजहरुद्दीन के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है जो सिर्फ और सिर्फ उनके ही नाम है।

8 फरवरी 1963 को हैदराबाद में जन्मे मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 22 साल की उम्र में 1985 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया था। अजहरुद्दीन क्रिकेट की दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती तीनों टेस्ट की किसी न किसी पारी में शतक लगाए हैं। इस शानदार शुरुआत ने ही बता दिया था कि वह भारतीय क्रिकेट में लंबी पारी खेलेंगे और ऐसा ही हुआ भी।

1985 से 2000 के बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारतीय टीम के 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले। टेस्ट में 22 शतक और 21 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 6,215 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 199 रन था। वहीं वनडे की 308 पारियों में 7 शतक और 58 अर्धशतक की मदद से 9,378 रन उनके नाम दर्ज हैं। उनका वनडे में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 153 है। 

उन्होंने जब क्रिकेट छोड़ा तो वनडे फॉर्मेट के शीर्ष स्कोररों में से एक थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 से 1999 के बीच भारत के लिए 47 टेस्ट और 174 वनडे में कप्तानी की। उनकी कप्तानी में भारत ने 14 टेस्ट और 90 वनडे जीते। मैच फिक्सिंग के आरोपों की वजह से मोहम्मद अजहरुद्दीन का करियर अचानक समाप्त हुआ। फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने के बाद वह राजनीति में सक्रिय हैं। तेलंगाना सरकार में मोहम्मद अजहरुद्दीन अल्पसंख्यक कल्याण और सार्वजनिक उद्यम विभाग में कैबिनेट मंत्री हैं। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Mohammad Azharuddin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD