Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का तड़का, देव खरौद की 'डीएसपी देव 2' रिलीज के लिए तैयार

Dev Kharoud, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie, DSP Dev 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 11:41 IST

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही विवादों का सामना कर रही है। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने अजय दीक्षित नाम के भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म के टाइटल के कारण इसे लेकर कई जगहों पर विरोध हो रहा है। इस विवाद का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 

वहीं, पंजाबी सिनेमा इससे अलग रुख अपनाकर फिल्म 'डीएसपी देव 2' लेकर आ रही है। फिल्म में अभिनेता देव खरौद मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2019 की फिल्म 'डीएसपी देव' की अगली कड़ी है, जिसमें देव खरौद ने एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जो रिश्वत लेने के खिलाफ होता है और देश हित के लिए काम करता है।

कुछ समय पहले ही फिल्म के निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी किया था। सीक्वल में अपराध के खिलाफ देव का संघर्ष, पुलिस नेतृत्व के दबाव और उनकी व्यक्तिगत चुनौतियों को दिखाया गया है। यह फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि स्कूल की पृष्ठभूमि, पारिवारिक ड्रामा और सिचुएशनल कॉमेडी का एक अनूठा मिश्रण है। फिल्म के निर्माताओं ने कुछ समय पहले ही इसका ट्रेलर जारी किया था, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

ट्रेलर में हाई एक्शन, ड्रामा और पावरफुल परफॉर्मेंस है। ट्रेलर बहादुरी, न्याय और अडिग कर्तव्य की भावना से भरी दुनिया की झलक देता है, जिसमें देव खरौद की प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस एक बार फिर सबका ध्यान खींचती है। मंदीप बेनिपाल द्वारा निर्देशित फिल्म में देव खरौद के अलावा, श्रुति सोढ़ी, धनवीर सिंह, दीदार गिल, अदिति आर्या, नीत महल, नागिंदर गाखर, दीप मंदीप और अजय चहल जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, व्हाइट हिल स्टूडियोज इसे प्रस्तुत कर रहा है।

 

Tags: Dev Kharoud , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie , DSP Dev 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD