Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ट्विंकल खन्ना ने बताए अपनी पसंद की चीज बचाने के तीन मजेदार तरीके

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Twinkle Khanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 16:25 IST

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भले ही लाइमलाइट की दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली है, लेकिन वे अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से दर्शकों के दिलों में पहचान बना ही लेती हैं। ट्विंकल ने शनिवार को एक मजेदार पोस्ट किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वे आइसक्रीम खाती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में ट्विंकल के साथ अक्षय भी नजर आ रहे हैं। 

ट्विंकल ने पोस्ट के जरिए मिठाई के शौकीनों के लिए तीन मजाकिया नियम बताए। उन्होंने लिखा, "खाने के शौक के तीन नियम: पहला, मिठाई हमेशा जीतती है। दूसरा, बांटने का नाटक करना जरूरी है, भले ही मन में जरा भी इरादा न हो और तीसरा, नकली मुक्का दिखाना भी बातचीत का सही तरीका है।" उन्होंने आखिरी में लिखा कि इन नियमों को मानो, मजेदार तस्वीरें भी मिलेंगी और मिठाई भी आपकी ही रहेगी। 

मतलब मिठाई खाओ और उसका मजा भी लो। अब बताइए, आपकी टेबल पर इस जंग में सबसे पहले कौन हारेगा? नीचे उसे टैग करें।" ट्विंकल की शेयर की गई पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं और साथ ही, वे इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ट्विंकल खन्ना भले ही आज लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से की थी। 

ट्विंकल ने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से करियर की शुरुआत की थी। कुछ समय तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद उन्होंने 2001 में अक्षय कुमार से शादी की थी और इसके बाद अभिनय से दूरी बना ली और लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के रूप में करियर स्थापित किया। ट्विंकल ने कुछ समय पहले काजोल के साथ 'टू मच विद काजोल और ट्विंकल' शो होस्ट किया। शो में कुछ सेलेब्स को बुलाकर इंडस्ट्री और जीवन के बारे में बातें होती हैं। यह शो अभी भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Twinkle Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD