Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

जीपीयू की कमी भारत के एआई सपनों में सबसे बड़ी बाधा : राघव चड्ढा

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 13:25 IST

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को राज्यसभा में भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) महत्वाकांक्षाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में एआई विकास की राह में सबसे बड़ी रुकावट धन, पूंजी या प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि कंप्यूटेशनल संसाधनों- खासतौर पर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (जीपीयू) की उपलब्धता है।

चड्ढा ने सदन को बताया कि जीपीयू की बढ़ती लागत और वैश्विक सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के चलते भारत में डेटा सेंटर विस्तार और उन्नत एआई मॉडल्स के प्रशिक्षण में भारी मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास फिलहाल करीब 34,000 जीपीयू हैं, जो वैश्विक स्तर पर अत्याधुनिक एआई सिस्टम विकसित करने के लिए बेहद अपर्याप्त संख्या है।

उन्होंने अध्यक्ष के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से यह जानना चाहा कि सरकार द्वारा इन महत्वपूर्ण कंप्यूटेशनल संसाधनों तक सुरक्षित, स्थिर और अनुमानित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए क्या लक्ष्य, समयसीमा और वैश्विक-राजनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर जवाब देते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने माना कि जीपीयू की कमी एक व्यापक रूप से स्वीकार की गई चुनौती है। 

उन्होंने कहा कि एआई और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों का मूल आधार जीपीयू ही हैं। मंत्री ने बताया कि इंडिया एआई मिशन के तहत ‘कंप्यूट’ को एक अलग और महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में रखा गया है। इसके जरिए सूचीबद्ध सेवा प्रदाताओं से हाई-एंड कंप्यूटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिन पर पात्र उपयोगकर्ताओं को लागत में 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि 30 अरब या 65 अरब पैरामीटर वाले बड़े एआई मॉडल के लिए अतिरिक्त स्रोतों से कंप्यूट संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार इस चुनौती को लेकर पूरी तरह सतर्क है और सक्रिय रूप से समाधान की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र को भी इस दिशा में निवेश के लिए खोला गया है और इसी कड़ी में एक दिन पहले ही निजी परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रस्तावों की पहली कॉल जारी की गई है। मंत्री ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से भारत वैश्विक मानकों के बराबर पहुंचेगा और एआई में नेतृत्व हासिल करने के लक्ष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD