Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नाना पाटेकर ने 102 डिग्री बुखार के बावजूद पूरी की 'ओ रोमियो' की हाई‑एक्शन शूटिंग

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Nana Patekar, O Romeo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 13:23 IST

वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में से हैं, जिन्हें उनकी मेहनत, लगन और प्रोफेशनलिज्म के लिए जाना जाता है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चाओं में हैं। वह अपने काम को लेकर कितने प्रतिबद्ध हैं, ये फिल्म के निर्माताओं ने खुद बताया। फिल्म 'ओ रोमियो' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। 

फिल्म में एक एक्शन सीन है, जिसे ट्रेन के सेट पर शूट किया गया। विशाल भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान नाना पाटेकर को तेज बुखार था। वह 102 डिग्री के बुखार से तप रहे थे। पूरी टीम इस बात को लेकर चिंतित थी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। उन्होंने आगे कहा, "लेकिन नाना पाटेकर ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया। 

वह नहीं चाहते कि उनके कारण शूटिंग कैंसिल हो। उन्होंने लगातार चार घंटे तक उस सीन की शूटिंग पूरी की।" फिल्म का पहला गाना 'इश्क का फीवर' पहले ही रिलीज हो चुका है। इसे सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है और विशाल भारद्वाज ने कम्पोज किया है, जबकि बोल गुलजार ने लिखे हैं। गाना रोमांटिक है, और इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की खूबसूरत केमिस्ट्री नजर आ रही है।

फिल्म 'ओ रोमियो' की बात करें तो, इसमें नाना पाटेकर, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, तमन्‍ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसी प्रमुख हस्तियां हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है। फिल्म में शाहिद ने एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का रोल किया है। 

वहीं, सपना उर्फ सपना दीदी के रोल में तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत कर रहे हैं, इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की तरफ से है। फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Nana Patekar , O Romeo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD