Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बलजिंदर सिंह बंटी ने पंजाब राज्य वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत की उपस्थिति में संभाला पद

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Mohinder Bhagat, Baljinder Singh Bunty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 18:45 IST

बलजिंदर सिंह बंटी ने आज सेक्टर-68, मोहाली स्थित वन परिसर में पंजाब राज्य वन विकास निगम (पी.एस.एफ.डी.सी.) के नए वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक, रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में यह पद संभाला।

इस अवसर पर वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बलजिंदर सिंह बंटी को यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए वाइस चेयरमैन वन विभाग के विकास-केंद्रित एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे, जो पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने पर केंद्रित है।

नवनियुक्त वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इस नियुक्ति के द्वारा जमीन से जुड़े एक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान दिया गया है। राष्ट्रीय संयोजक ‘आप’ अरविंद केजरीवाल, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए वाइस चेयरमैन बलजिंदर सिंह बंटी ने भरोसा दिलाया कि वे उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा पंजाब गऊ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन कीमती भगत, पंजाब राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राकेश पुरी, मुख्य वन्यजीव वार्डन बसंता राज कुमार और ए.पी.सी.सी.एफ. एवं सी.ई.ओ. (पनकैंपा) सौरभ गुप्ता भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mohinder Bhagat , Baljinder Singh Bunty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD