Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. धनी राम शांडिल ने चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

स्पैशल हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 17:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीएमएससीएल) की स्पैशल हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और आधुनिक बना रही है ताकि प्रत्येक मरीज को उसके घर-द्वार पर उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सके। 

उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार रोबोटिक सर्जरी शुरू की गई है और लगभग 1,110 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, ट्रॉमा सेंटर, कैंसर डे केयर, चिकित्सा महाविद्यालयों और आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों सहित पूरे राज्य में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

प्रथम चरण के तहत अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 1,710 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। द्वितीय चरण में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए 1,617 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण खरीद सुनिश्चित करने में एचपीएमएससीएल की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

उन्होंने अधिकारियों को चिकित्सा उपकरणों एवं सामग्री की निविदा तथा खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने तथा पूरी प्रक्रिया में पारदशिता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में नैदानिक सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा उन्नत चिकित्सा उपकरणों की खरीद पर विशेष बल दिया गया जिनमें लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट, शल्य चिकित्सा उपकरण, एफइएसएस एंडोस्कोपी यूनिट, मल्टीपैरा मॉनिटर्स तथा अन्य उपकरणों सहित लैप्रोस्कोपिक सेट शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मरीजों की सुविधा के लिए राज्य मंे स्वास्थ्य अवसंरचना का आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित कर रही है। इसके पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को राज्य में ही अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए किसी को भी राज्य से बाहर न जाना पड़े। 

इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है। बैठक के दौरान ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों के लिए बायोमेडिकल उपकरणों की खरीद, 13 सिंगल पंचर लैप्रोस्कोप की आपूर्ति तथा हमीरपुर, टांडा चिकित्सा महाविद्यालयों और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशलिटी आयुर्विज्ञान चमियाना के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ट्रैक-आधारित एकीकृत लैब ऑटोमेशन सिस्टम की स्थापना से संबंधित प्रक्रियाओं के लिए निविदा दस्तावेज को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन पहलों से राज्य में स्वास्थ्य अवसंरचना और सेवाओं में सुधार होगा, जिससे हिमाचल प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, मिशन निदेशक एनएचएम प्रदीप कुमार ठाकुर, एचपीएमएससीएल के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंगल, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन सुनील शर्मा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD