Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर रखा पक्ष, कहा- न्याय के साथ विकास नहीं, अन्याय के साथ विनाश

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 16:13 IST

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बिहार में सरकार न्याय के साथ विकास की राह पर नहीं बल्कि अन्याय के साथ विनाश की राह पर चल रही है। उन्होंने कुछ देर सदन में खड़े होकर, उसके बाद पैर के अंगूठे में दर्द के कारण बैठकर अपनी बात रखी। 

उन्होंने कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र को डर तंत्र में बदल दिया गया है। उन्होंने बिहार की विभिन्न आपराधिक घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि इस सरकार की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की हालत देखकर तो यही लगता है कि अपराधियों को पूरा विश्वास हो गया है कि ये सरकार उनका कुछ नहीं 'उखाड़' सकती है। 

बिहार के अपराधियों में डर नहीं और सरकार में शर्म भी नहीं है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में आज थाना खामोश है, प्रशासन बेहोश है और सरकार पूरी तरह मदहोश है। जनता में इस सरकार के लिए अफसोस और आक्रोश है। बिहार सरकार कोल्ड स्टोरेज बन चुकी है, जहां हर मामले को ठंडा कर दिया जाता है। 

बिहार के विकास के सरकार के दावे पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष को बताना चाहिए कि अगर बिहार में विकास हो रहा है तो बिहार किस चीज में नंबर वन है। राज्य प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा, स्वास्थ्य में सबसे पीछे है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। भ्रष्टाचार में अव्वल है। अपराधियों का बोलबाला है। 

जिन गरीबों का वोट लिया, उनके घर को उजाड़ रहे हैं। उन्होंने बिहार के विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज की भी चर्चा करते हुए कहा कि आज बिहार की वही स्थिति है जो 1960 में थी। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार है, मुख्यमंत्री दिल्ली चले, हम लोग भी साथ हैं और पीएम से बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग की जाएगी। 

तेजस्वी ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार है, डबल उपमुख्यमंत्री हैं, डबल हंड्रेड में विधायक हैं, लेकिन आज भी बिहार जहां खड़ा था, वहीं खड़ा है। हम विशेष राज्य की मांग का पूरा सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे पिता मुझसे कहते हैं कि बाज बनो। बाज बनोगे तो बाकी पक्षी तुमसे नीचे उड़ेंगे। 

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD