Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

अर्शदीप सिंह : डेथ ओवर स्पेशलिस्ट, जो टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए बने टीम की जान

Arshdeep Singh, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 13:03 IST

अर्शदीप सिंह की गिनती भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में होती है, जिनकी पहचान डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर गेंदबाजी है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्शदीप ने टी20 और वनडे टीम में अपनी जगह मजबूत की और टी20 फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष बने। 

डेथ ओवरों में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को दबाव में रखने वाले अर्शदीप बाएं हाथ के कोण से गेंदबाजी करते हुए अधिक खतरनाक नजर आते हैं। गेंद को स्विंग कराने की क्षमता उन्हें पावरप्ले में विकेट दिलाने में मदद करती है। उनके पास यॉर्कर के अलावा, स्विंग भी है। तेज गति के मिश्रण के साथ वह अपनी गेंदबाजी को घातक बनाते हैं।

5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना में जन्मे अर्शदीप ने चंडीगढ़ से स्कूली पढ़ाई की। इस बीच उन्हें क्रिकेट ने अपनी ओर आकर्षित किया। अर्शदीप 13 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं। साल 2015 में उन्होंने चंडीगढ़ स्थित जसवंत राय क्रिकेट एकेडमी में अपनी गेंदबाजी को निखारा। इसके बाद राज्य स्तर पर चमक बिखेरी।

शानदार प्रदर्शन के बावजूद अर्शदीप को बेहतरीन मौके नहीं मिल रहे थे, जिससे काफी निराश थे। पिता ने अर्शदीप को अपने भाई के पास पढ़ाई और वहीं बसने के लिए कनाडा भेजने का फैसला कर लिया था, लेकिन अर्शदीप ने परिवार से एक साल का वक्त मांगा। इसी बीच अर्शदीप का चयन अंडर-19 टीम में हो गया। साल 2018 में अर्शदीप अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम से जुड़े और उसी साल भारत ने वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया। 

उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिल गया। किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, साल 2019 में सिर्फ 3 मैच ही खेल सके। आईपीएल 2020/21 में अर्शदीप ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी छाप छोड़ी। उस सीजन 8 मुकाबलों में 8 विकेट हासिल किए। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्शदीप ने जुलाई 2022 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।

इंग्लैंड के विरुद्ध डेब्यू मैच में अर्शदीप ने 3.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 18 रन देकर 2 विकेट निकाले। अगले मुकाबले में एक बार फिर 2 विकेट लेकर उन्होंने सभी का ध्यान खींच लिया। वनडे फॉर्मेट की बात करें, तो अर्शदीप ने अपनी तीसरी पारी में महज 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। 

अर्शदीप ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के महज 64 मुकाबलों में 'विकेटों का शतक' पूरा कर लिया। वह 100 विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। भारत की तरफ से 15 वनडे मुकाबलों में 25 विकेट हासिल कर चुके अर्शदीप सिंह ने 76 टी20 मुकाबलों में 19.05 की औसत के साथ 118 विकेट अपने नाम किए। वहीं, 82 आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने 97 विकेट निकाले।

 

Tags: Arshdeep Singh , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD