एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी जल्द ही निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'द वाइव्स' में नजर आएंगी। सोनाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। टीम के साथ उनका सफर शानदार रहा और वह फिल्म की रिलीज को लेकर" /> 'द वाइव्स' की शूटिंग खत्म, सोनाली कुलकर्णी बोलीं- शानदार रहा सफर
Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'द वाइव्स' की शूटिंग खत्म, सोनाली कुलकर्णी बोलीं- शानदार रहा सफर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Madhur Bhandarkar, Sonali Kulkarni, Mouni Roy, Regina Cassandra, Rahul Bhatt, Saurabh Sachdeva, Arjan Bajwa, Freddy Daruvala, The Wives
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 12:58 IST

एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी जल्द ही निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'द वाइव्स' में नजर आएंगी। सोनाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। टीम के साथ उनका सफर शानदार रहा और वह फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी जाहिर करने के लिए सोनाली कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। 

टीम के साथ जश्न की तस्वीरें पोस्ट करते हुए सोनाली ने लिखा, "और 'द वाइव्स' की शूटिंग खत्म हो गई... यह सफर कितना शानदार रहा।" सोनाली ने पूरी टीम, कास्ट, क्रू और टेक्नीशियंस को धन्यवाद दिया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस प्रोजेक्ट को पूरा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए खास मायने रखता है। 

सोनाली ने आगे लिखा, "इस कहानी को शानदार, मैजिकल, पागलपन और खूब एनर्जी देने के लिए टीम की आभारी हूं। हर फ्रेम में बहुत जुनून, कड़ी मेहनत और दिल लगाया गया है। कास्ट, क्रू और पर्दे के पीछे सभी लोगों को ढेरों प्यार और सम्मान। यह सफर सच में बहुत खास और शानदार रहा।" फिल्म भंडारकर एंटरटेनमेंट और पीजे मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। 

निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी इंस्टाग्राम पर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "आज मेरी 16वीं फिल्म द वाइव्स की शूटिंग खत्म हो गई है। यह स्टार पत्नियों की ग्लैमरस दुनिया पर आधारित एक ओरिजिनल और आकर्षक कहानी है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करना बहुत रोमांचक है। आप सबके समर्थन के बिना यह आसान न होता, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। 

समर्पित एक्टर्स और टेक्नीशियन का बहुत-बहुत धन्यवाद।" मधुर भंडारकर ने फिल्म के बारे में बताया कि 'द वाइव्स' लाइमलाइट से परे उन निजी जिंदगियों को दिखाती है, जो अक्सर शोहरत की वजह से छिप जाती हैं। यह रिश्तों, महत्वाकांक्षा, असुरक्षा और भावनात्मक अस्तित्व की कहानी है, जो इमेज और सफलता से चलती दुनिया में सेट है।

उन्होंने कहा, "मैं इस कहानी को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ बताना चाहता था। कास्ट और क्रू ने स्क्रीन पर बेहतरीन तरीके से पेश करने में मदद की है।" फिल्म में सोनाली कुलकर्णी के अलावा मौनी रॉय, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। 'द वाइव्स' की शूटिंग पूरी होने के साथ ही पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। मेकर्स ने रिलीज की तारीख अनाउंस नहीं की है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Madhur Bhandarkar , Sonali Kulkarni , Mouni Roy , Regina Cassandra , Rahul Bhatt , Saurabh Sachdeva , Arjan Bajwa , Freddy Daruvala , The Wives

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD