Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 11:37 IST

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को ऊना जिले के अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की सड़क एवं पुल अधोसंरचना सुदृढ़ हुई है, जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने 6.57 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत टकारला-बड़ूही वाया नई आबादी सड़क का लोकार्पण किया। लगभग 5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के उन्नयन से क्षेत्र की 11 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय स्तर पर व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और सशक्त होगी।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने लगभग 9.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6.50 किलोमीटर लंबी अंब-गगरेट-अठवां से हरिजन बस्ती सड़क एवं पुल परियोजना का भी लोकार्पण किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से श्री चिंतपूर्णी तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री ने टकारला से ही लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामर्थ्य ज्ञानदीप पुस्तकालय एवं व्यायामशाला, मैड़ी खास का पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। यह केंद्र युवाओं के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें और पुल केवल भौतिक संरचनाएं नहीं, बल्कि गांवों में विकास, अवसर और आत्मनिर्भरता के सेतु हैं। 

सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित एवं टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अंब स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और अंब उपमंडल में विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, विधायक विवेक शर्मा, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, आयोग सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पराशर, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD