Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राहुल चाबा और सरताज सिंह चाहल द्वारा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने को जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध: डिप्टी कमिश्नर

Rahul Chaba, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur, Sartaj Singh Chahal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी/संगरूर , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 17:45 IST

डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा और एस.एस.पी. श्री सरताज सिंह चाहल ने कहा कि संगरूर जिले में उद्योगों को कार्य करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा उद्योगों से जुड़ी किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। वे आज एस.डी.एम. कार्यालय, धूरी में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर एस.डी.एम. धूरी श्री ऋषभ बंसल भी उपस्थित थे। डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा ने कहा कि जिले में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान द्वारा उद्योगों हेतु सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिसके माध्यम से उद्योगों से संबंधित सभी आवश्यक स्वीकृतियां एक ही स्थान से प्राप्त की जा सकती हैं।

 उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो प्रणाली के चलते पहले महीनों में मिलने वाली स्वीकृतियां अब 45 दिनों के भीतर प्राप्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संगरूर जिले की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर निरंतर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार औद्योगिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जिला प्रशासन उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा कर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास से न केवल आर्थिक मजबूती आती है, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं।

एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए निरंतर पेट्रोलिंग, त्वरित पुलिस सहायता और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के दौरान एस.डी.एम. धूरी ऋषभ बंसल ने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उप-मंडल स्तर पर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा औद्योगिक इकाइयों से संबंधित बिजली, पानी, सड़कों, सुरक्षा, परिवहन, श्रमिकों से जुड़े मुद्दों सहित अन्य प्रशासनिक समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा गया। 

डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने सभी मुद्दों को नोट करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल चैंबर ब्लॉक धूरी तथा संगरूर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर संगरूर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान दर्शन सिंह, सचिव अमृत गर्ग, वित्त सचिव सुनील कुमल, संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल चैंबर ब्लॉक धूरी के चेयरमैन गुरबख्श सिंह गुड्डू, प्रधान मुकेश कुमार सिंगला, सचिव अमित गोयल और वाइस प्रधान राजेश सिंगला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rahul Chaba , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur , Sartaj Singh Chahal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD