Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

संसद परिसर में रवनीत बिट्टू और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Congress Working Committee, CWC, Ravneet Singh Bittu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 16:57 IST

लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर टिप्पणियां कीं। संसद भवन की सीढ़ियों पर खड़े होकर राहुल गांधी निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। 

इसी बीच, रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे। बिट्टू को देखते हुए राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें 'गद्दार दोस्त' कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मेरा गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, वापस आऊंगा।" राहुल गांधी ने आगे बढ़कर रवनीत सिंह बिट्टू से हाथ मिलाने की भी कोशिश की। हालांकि, कांग्रेस सांसदों के सामने रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी से हाथ नहीं मिलाया। 

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें 'देश का दुश्मन' बताया। कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए रवनीत बिट्टू संसद भवन के अंदर चले गए। उनके पीछे राहुल गांधी भी चले गए। कांग्रेस के सांसदों ने बुधवार को संसद भवन की सीढ़ियों पर बैठकर निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया। संसद के नियमों का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस के 8 सांसदों पर कार्रवाई हुई है। 

लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, बी. मणिकम टैगोर, डॉ. प्रशांत यादवराव पाडोले, चमाला किरण कुमार रेड्डी और एस. वेंकटेशन को संसद के बाकी सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बुधवार को सरकार की इस मनमानी के खिलाफ विपक्ष के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन कर लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाई।"

सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "संसद लोकतंत्र का मंदिर है, जहां देश से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जाती है, लेकिन सरकार इस परंपरा को उजाड़ने पर तुली है। नेता विपक्ष राहुल गांधी को सदन में देशहित से जुड़े मामले पर बोलने नहीं दिया गया और इसका विरोध करने पर विपक्ष के सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया। सरकार डरी हुई हैं, अपनी सच्चाई छिपा रही है। खुद को बचाने के लिए संसद की गरिमा को रौंदा जा रहा है- जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।"

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC , Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD